फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Health Tips: गर्मियों में करें इस तरह से दही का सेवन, होंगी कई समस्याएं दूर

Sat, 06 Jun 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दही
गर्मियों के मौसम में पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचकर रहना है तो दही का सेवन जरूर करें। रोजाना दही को किसी न किसी रूप में अपनी डाइट में शामिल करना गर्मी में सेहत से जुडी बहुत सारी परेशानियों से राहत दिलाती है। छाछ, दही, मठ्ठा किसी भी रूप में दही खा रहे हैं तो उसमें भुने हुए जीरे को जरूर डालें। ऐसा करने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। तो चलिए जानें कि किस तरह से दही के सेवन से ये पेट की परेशानियों बदहजमी, अपच और भूख न लगने की समस्या को दूर करता है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
भूख न लगना
अगर आपको या आपके बच्चे को भूख न लगने की समस्या रहती है तो दही में रोजाना भुने हुए जीरे को मिलाकर खाएं। ऐसा करने से भूख खुलती है और खाना खाने की क्षमता बढ़ती है। ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो अपनी दुबली-पतली बॉडी से परेशान रहते हैं और खुद को फिट करना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
cumin seed
कब्ज की परेशानी से राहत
अगर आपको कब्ज की परेशानी घेरे रहती है तो रोजाना दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे इस परेशानी से राहत मिल जाती है। दही और जीरा में फाइबर की उपयुक्त मात्रा मिलती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है।

 

4 of 5
पेट रहेगा स्वस्थ
वैसे भी दही में मौजूद बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस पेट में आंतों को साफ रखने और मजबूत करने में मदद करती है। जिसकी वजह से खाना आसानी से पचता है। और आप हमेशा स्वस्थ बने रहते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही
दिल की सेहत करे दुरुस्त
दही का सेवन दिल की सेहत को भी सही रखता है। इसमें कोलेस्ट्रोल को कम करने के भी तत्व होते हैं जो दिल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। वहीं अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो दही में जीरा मिलाकर खाना सेहत के लिए अच्छा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें