फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Healthy Food: दही के सेवन से रहेंगे बीमारियों से दूर, इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

Sat, 06 Jun 2020 08:42 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्मियों में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होता है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इस समय दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॅाक्टरों के अनुसार स्वस्थ शरीर में कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं फैलता है। इस गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट प्लान में दही को शामिल करना न भूलें। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही दही त्वचा को निखारने का काम भी करता है। आइए जानते हैं दही के फायदे.....


 
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है
  • दही में काफी मात्रा में कैल्शियय, प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। आपको बता दें दही में दूध से अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।


 
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं
  • दही का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। इसका सेवन करने से पाचन सही रहता है। दही के सेवन करने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि ये आसानी से पच जाता है। 

 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • दही शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इस समय लू से बचने के लिए दही का सेवन अवश्य करें।

 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पेट की गर्मी को शांत करता है दही
  • दही के सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है। आपको यदि जलन या एसिडिटी की शिकायत रहती है तो रोज दही का सेवन करें। दही खाने से मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाए
  • दही के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है रोज एक कटोरा दही का सेवन।

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा को निखारे 
  • दही में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन सेल्स को मजबूत करने में सहायक होते हैं। दही का सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हड्डियों को मजबूत बनाए
  • दही का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कैल्शियम, विटमिन-डी, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्वों की कमी नहीं होती है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें