गाजर का अचार बनाने की विधि
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो कर पानी सुखा लें। इसके बाद उसे छीलकर लंबा-लंबा काट लें।
कटे हुए गाजर को कुछ देर के लिए धूप में सुखा दें ताकि गाजर में मौजूद पानी सूख जाए।
अब एक जार में गाजर को रखकर उसमें पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस डालकर मिलाना होगा। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
अब इसमें सरसों का तेल डालें और इस अचार को दो से तीन दिन के लिए धूप में रखें। आप चाहें तो जार के मुंह पर सूती कपड़ा बांध दें।