फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 Types Of Kadhi: 5 अलग-अलग कढ़ी की रेसिपी जो हर किसी को पसंद आएंगी

Sun, 31 May 2026 10:07 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Types Of Kadhi Recipe: अगर आप कढ़ी खाना पसंद करते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको 5 तरह की कढ़ी की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : AI
5 Types Of Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय रसोई का एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। दही और बेसन से बनने वाली कढ़ी का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतनी ही इसकी कई वैरायटी भी मौजूद हैं। 

आमतौर पर लोग सिर्फ पकौड़ी वाली कढ़ी बनाते हैं, लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में कढ़ी को कई अनोखे तरीकों से तैयार किया जाता है। अगर आप भी रोज एक जैसी कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। 

यहां हम आपको कढ़ी की 5 ऐसी स्वादिष्ट वैरायटी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार को एक नया स्वाद दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : Adobe stock
पारंपरिक पकौड़ी कढ़ी

यह सबसे लोकप्रिय कढ़ी है। बेसन और दही के मिश्रण से बनी कढ़ी में बेसन के कुरकुरे पकौड़े डाले जाते हैं। इसे चावल के साथ परोसा जाता है और इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

बनाने का तरीका

दही, बेसन और मसालों का घोल तैयार करें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। अलग से बेसन के पकौड़े तलकर तैयार करें और कढ़ी में डाल दें। ऊपर से जीरा, मेथी और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
 
विज्ञापन

3 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : Freepik.com

 पालक कढ़ी

अगर आप स्वाद के साथ पोषण भी चाहते हैं तो पालक कढ़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है।

 बनाने का तरीका

कढ़ी तैयार होने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ पालक डालकर कुछ मिनट पकाएं। इससे कढ़ी का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाते हैं।

 

4 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : instagram
राजस्थानी कढ़ी

राजस्थान की यह कढ़ी बिना पकौड़ों के बनाई जाती है। इसका स्वाद थोड़ा तीखा और मसालेदार होता है।

बनाने का तरीका

दही और बेसन के मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं। इसमें हींग, जीरा, लाल मिर्च और साबुत मसालों का तड़का लगाएं। इसे बाजरे की रोटी या चावल के साथ खाया जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : instagram
मूंग दाल पकौड़ी कढ़ी

बेसन की जगह मूंग दाल के पकौड़े डालकर बनाई गई कढ़ी का स्वाद बेहद अलग और लाजवाब होता है।

बनाने का तरीका

भीगी हुई मूंग दाल पीसकर पकौड़े तैयार करें और उन्हें कढ़ी में डाल दें। इससे कढ़ी में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5 तरह की कढ़ी की रेसिपी - फोटो : Freepik.com
टमाटर बेस कढ़ी

यह कढ़ी हल्की खट्टी-मीठी होती है और गर्मियों में खाने के लिए बहुत उपयुक्त है। टमाटर से कढ़ी का स्वाद अलग और ताज़गी भरा बनता है।

बनाने का तरीका

दही और बेसन का घोल बनाकर धीमी आंच पर पकाएं। इसमें प्यूरी किए हुए टमाटर डालें और हल्की उबाल आने दें। ऊपर से हल्का जीरा-हींग का तड़का लगाकर परोसें। इसे चावल या रोटी के साथ खाया जा सकता है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें