Karwa Chauth Dinner Recipe: करवा चौथ के मौके पर सुहगिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तब व्रत खोलने का पल बेहद खास होता है। इस पवित्र अवसर पर भोजन भी खास होना चाहिए।
दरअसल, दिनभर के उपवास के बाद शरीर को ऊर्जा और स्वाद की जरूरत होती है। ऐसे में कढ़ाई पनीर, गरमागरम नान, और सुगंधित वेज पुलाव के साथ एक परफेक्ट थाली बना सकते हैं, जो स्वाद से भरपूर होती है।
इन तीनों पकवानों को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा समय लगाए। आइए जानते हैं इन तीनों व्यंजनों की आसान विधि, ताकि आप भी इस करवा चौथ अपने प्रियजनों के साथ एक स्वादिष्ट और यादगार भोजन का आनंद ले सकें।