Karwa Chauth Sargi Recipes: करवा चौथ का त्योहार इस बार 10 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके यहां व्रत की शुरुआत सरगी से होती है तो उसके लिए खास पकवान तैयार कर लें।
विज्ञापन
1 of 9
सरगी की थाली के लिए ये 3 पकवान अवश्य करें तैयार
- फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Sargi Recipes : करवा चौथ का त्योहार इस बार 10 अक्तूबर को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ये दिन सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
कई जगहों पर इस व्रत की शुरुआत सरगी से होती है, जो सूर्योदय से पहले खाई जाती है और इसे सास अपनी बहू को प्रेमपूर्वक देती है। सरगी का उद्देश्य ये होता है कि व्रती पूरे दिन ऊर्जावान और स्वस्थ रह सकें। ऐसे में सरगी की थाली में ऐसे पकवान शामिल होने चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक और पेट भरने वाले हों।
अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ खास और पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहती हैं, तो मीठी मठरी, सेवई और पराठा को ज़रूर ट्राय करें। इस लेख में हम आपको इन तीनों रेसिपीज़ को आसान तरीके से बनाने की विधि बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
मीठी मठरी बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
मीठी मठरी बनाने का सामान
मैदा – 2 कप
सूजी – 2 बड़े चम्मच
घी – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
चीनी – 1 कप
पानी – 1/2 कप
घी – तलने के लिए
विज्ञापन
3 of 9
विधि
- फोटो : instagram
विधि
मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, सूजी और घी को मिलाकर हाथ से अच्छे से मसल लें। अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर टाइट आटा गूंध लें। इसके बाद इस मैदा से छोटी-छोटी लोई बनाकर मठरी का आकार दें और कांटे से छेद कर दें।
4 of 9
विधि
- फोटो : instagram
छेद करने के बाद फठरी पूड़ी की तरह फूलेंगी नहीं। अब इन्हें धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक तलें। अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। मठरी को गरम चाशनी में डालें और तुरंत निकाल लें। इसे आप पहले से बनाकर रख सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
मीठी सेवईं बनाने का सामान
मीठी सेवईं बनाने का सामान
सेवईं – 1 कप
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
ड्राय फ्रूट्स
विज्ञापन
6 of 9
विधि
- फोटो : adobe stock
विधि
मीठी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले हल्का सा घी कढ़ाई में डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लें। जब ये भुन जाए तो एक प्लेट में निकालकर रख लें।
विज्ञापन
7 of 9
विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद अब इसमें अब उसमें अब दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। जब सेवईं नरम हो जाएं तो चीनी डालें और मिलाएं। इसे कुछ देर चलाते रहें। आखिर में इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें। इस सेवईं को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर ठंडा या गरम परोसें।
नमकीन पराठा बनाकर आप इसे भी सरगी में खा सकती हैं। इसके लिए आटे में नमक डालकर पानी से नरम आटा गूंथ लें। अब इसे कम से कम 10-15 मिनट ढककर रखें। आटे को गूंथने के बाद इसकी लोई बनाएं, बेलकर पराठा तैयार करें। अब तवा गर्म करें, पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सेंकें। गर्मागर्म नमकीन पराठा दही, अचार के साथ साथ परोसें।