फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Refreshment: होली की थकान के बाद खाने में बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान

Sat, 15 Mar 2025 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

हल्के, जल्दी बनने वाले आसान व पौष्टिक पकवान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यहां कुछ ऐसे रेसिपीज़ दी जा रही हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पचने योग्य भी हैं।  
विज्ञापन
1 of 4
होली के अगले दिन का नाश्ता - फोटो : Adobe stock
Recipes Ideas to Make After Holi: होली के दिन रसोई में पारंपरिक पूरी-कचौड़ी, दही भल्ले समेत तमाम पकवान बनते हैं। इतने पकवानों का स्वाद चखने और होली के हुड़दंग में काफी थकावट हो जाती है। होली के बाद शरीर थका हुआ रहता है और मसालेदार व भारी भोजन खाने का मन नहीं करता। ऐसे में हल्के, जल्दी बनने वाले आसान व पौष्टिक पकवान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यहां कुछ ऐसे रेसिपीज़ दी जा रही हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पचने योग्य भी हैं।  




दही पोहा

इसे तैयार करने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है। ये हल्का और तुरंत तैयार होने वाला नाश्ता है।

दही पोहा बनाने के लिए सामग्री में पोहा, दही, काली मिर्च, नमक और हरा धनिया चाहिए। इसे बनाने के लिए पोहा धोकर थोड़ा नरम कर लें। फिर दही, नमक, काली मिर्च  मिलाएं और हरा धनिया डालें। इसे हल्का गुनगुना या ठंडा सर्व करें। 
विज्ञापन

2 of 4
Lemon Rice - फोटो : instagram
लेमन राइस

इसे पीले चावल भी कह सकते हैं। लेमन राइस को तैयार करने में 10-15 मिनट लगते हैं। यह हल्का, पेट के लिए आरामदायक और झटपट बनने वाला पकवान है। इसके लिए पका हुआ चावल, नींबू, करी पत्ता, हल्दी, मूंगफली की जरूरत होती है।सलेमन राइस बनाने के लिए चावल में हल्दी , नींबू का रस डालें। घी में राई, करी पत्ता और मूंगफली तड़का लगाकर चावल में मिलाएं।  
विज्ञापन

3 of 4
सूजी उपमा - फोटो : instagram
सूजी उपमा

होली के अगले दिन नाश्ते में हल्का और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो 15 मिनट में सूजी उपमा तैयार हो जाएगा। इसे बनान के लिए सूजी, घी, मूंगफली, करी पत्ता, राई और सब्जियां चाहिए।

सूजी उपमा बनाने के लिए घी में सूजी भूनें। फिर कढ़ाई से अलग निकाल लें। अब इसी कढाई में राई, करी पत्ता और सब्जियां भूनें। पानी डालकर उबालें और भुनी हुई सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि गांढे न बन पाएं। करीब पांच मिनट पकाएं।  
विज्ञापन

4 of 4
सत्तू परांठा - फोटो : Adobe stock
सत्तू परांठा

सत्तू शरीर को ठंडक देता है और थकान दूर करता है। होली के अगले दिन इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सत्तू, लहसुन, अजवाइन, धनिया और हल्का नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। अब इसी आंटे की लोई बनाकर रोटी की तरह बेल लें। फिर घी या तेल में परांठों को सेंक लें। चाहें तो सत्तू में नमक, धनिया आदि मिलाकर भरावन तैयार करें। गेहूं के आटे में सत्तू की फिलिंग भरकर भरवा परांठे बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें