Breakfast Recipe: पूरे विश्व में यदि किसी देश के लोग खाने के सबसे ज्यादा शौकीन हैं तो वो हैं हम भारतीय। भारत देश में राज्यों के हिसाब से खान-पान में बदलाव देखा जाता है। यही वजह है कि यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के भोजन को ग्रहण करने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं।
अगर बात करें नाश्ते की तो जिस तरह से दक्षिण भारत में डोसा-इडली, पंजाब में पराठें, महाराष्ट्र में वड़ा पाव काफी ज्यादा मशहूर है। ठीक उसी तरह से उत्तर भारत में लोग नाश्ते में कुरकुरी पू़ड़ी और आलू की सूखी सब्जी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये एक ऐसा नाश्ता है, जिसे यात्रा के दौरान भी लोग ले जाना पसंद करते हैं।
बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों की नाश्ते की थाली तक में अगर पूड़ी और आलू की सब्जी परोसी जाए तो दिन बन जाता है। ऐसे में हम आज आपको आसान तरह से मेथी की पूड़ी और चटाकेदार आलू की सब्जी बनाना बताएंगे।