फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chura Namkeen Recipe: बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की सबसे आसान रेसिपी, कई दिनों तक कर सकते हैं स्टोर

Sun, 18 May 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chura Namkeen Recipe: यदि गर्मी के मौसम के लिए आप कुछ हल्का स्नैक्स तैयार करने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बिहार स्टाइल चूड़ा या चिवड़ा नमकीन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की सबसे आसान रेसिपी - फोटो : Adobe stock
Chura Namkeen Recipe: सर्दी के मौसम में जब भी छोटी-मोटी भूख लगती है तो पकौड़े, समोसे जैसे हैवी व्यंजन का सेवन कर लिया जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में यदि हर रोज ज्यादा तले-भुने पकवानों का सेवन किया जाए तो तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में डॉक्टर्स भी हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं और तले-भुने खाने से दूर रहने की बात कहते हैं।

यदि आप गर्मियों के लिए हल्के और स्वादिष्ट स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं तो बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन तैयार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। खास बात तो ये है कि इसे आप महीने भर तक स्टोर करके रख सकते हैं, क्योंकि ये खराब नहीं होती। तो बस चलिए आपको भी बताते हैं बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने का सबसे आसान तरीका। 
विज्ञापन

2 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की विधि - फोटो : iStock
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने का सामान
  •  पोहा (चूड़ा) – 2 कप
  •  मूंगफली – ½ कप
  • मखाना
  •  करी पत्ते – 8–10 पत्ते
  •  सूखी लाल मिर्च 
  •  काला नमक 
  •  साधारण नमक 
  •  तेल – 2-3 टेबलस्पून
विज्ञापन

3 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

विधि

बिहार स्टाइल चूड़ा बनाने के लिए सबसे जरूरी है पोहे या चूड़ा को सही तरह से भूनना। इसके लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाही लें। यदि आप हल्की कढ़ाई लेंगे तो पोहा जलने का डर रहेगा। मोटे तले वाली कढ़ाई लेकर बिना तेल के ही उसे मध्यम आंच पर भूनें। इसे आपको लगातार चलाते रहना है। यदि आप इसे लगातार नहीं चलाएंगे तो ये जल जाएगा।

4 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये सुनहरा होने लगे तो गैस बंद करके पोहे को चेक करें कि ये कुरकुरा हो गया है या नहीं। सही तरह से कुरकुरा होने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें। इसके बाद उसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर पहले तो मूंगफली को सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद उसी कढ़ाही में मखानों को भून लें। अ
विज्ञापन

5 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram
ब बारी आती है मसाला तैयार करने की तो उसके लिए कढ़ाही में हींग, करी पत्ता, लाल मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद उसी में मखाना, मूंगफली और भुना हुआ पोहा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिहार स्टाइल चूड़ा नमकीन बनाने की विधि - फोटो : instagram
आखिर में इसमें नमक मिक्स करें और अच्छी तरह से मिलाएं। बस सिंपल सी चूड़ा नमकीन तैयार है, इसे चाय के साथ परोस सकते हैं।ये ऐसे भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे कांच के जार में महीने भर के लिए स्टोर करके आप रख सकते हैं। 

नोट- यदि इसका स्वाद और बढ़ाना है तो आप इसमें सूखा नारियल, काजू, किशमिश और बादामें भी हल्का भूनकर मिक्स कर सकते हैं। उससे इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा और देखने में ये और अच्छी लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें