फ्रिज एक ऐसी चीज है जो आपको हर घर में मिल जाएगी। जिसमें आप खाने पीने की कई चीजों को स्टोर करके रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें हम लोग जाने अंजाने भी फ्रिज में रख देते है जिसकी वजह से उन चीजों का स्वाद बदल जाता है।
तो चलिए आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फ्रिज में रखना आपके मुंह के स्वाद को बिगाड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हेल्दी फूड
टमाटर
टमाटर को अक्सर लोग फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो अब से न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर को अगर बहुत कम तापमान में भी स्टोर करके रखा जाए तो न केवल उसका स्वाद बदल जाता है बल्कि वो जल्दी गलने भी लगते हैं।
पढ़ें- सिर्फ करवटें ही न बदलें, रात में इन फूड्स को भी कहें 'न'
विज्ञापन
3 of 6
हेल्दी फूड
लहसुन
फ्रिज में लहसुन रखने से वो सूखने लगता है इसलिए लहसुन को हमेशा सामान्य तापमान पर ही स्टोर करें।
4 of 6
हेल्दी फूड
कॉफी बींस
अक्सर लोग कॉफी बींस को साधारण तापमान में स्टोर नहीं करते और उसे फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करने से आपको दो नुकसान होते हैं। एक तो कॉफी बींस की महक बाकी खाद्य पदार्थों से आने लगती है और दूसरा ये कि कॉफी बींस में भी अन्य पदार्थों की महक भर जाती है जिस वजह से पूरी कॉफी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
हेल्दी फूड
केला
केले को फ्रिज में रखने से वो नरम हो जाते हैं और उसमें मौजूद पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।