फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ करवटें ही न बदलें, रात में इन फूड्स को भी कहें 'न'

Thu, 17 Aug 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
कहीं आपकी सारी रात घड़ी की सुइयां गिनने में तो नहीं गुजरती या आप सारी रात करवटें लेने में गुजार देते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो जरूरी नहीं इसके पीछे की वजह तनाव हो।  हो सकता है कि आपके रात के खाने की आदतों की वजह से आपकी रात बस करवटें बदलने में बीत रही हैं। रात में भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन

2 of 6
ज्यादा मसालेदार खाने से बचें
रात में सोने से पहले नशीले पेय-पदार्थ, कैफीन और बहुत अधिक मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन कर भी रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि इन चीजों के सेवन और आपके सोने के बीच दो से चार घंटे का अंतर जरूर हो।

पढ़ें-  पकाने की बजाय कच्चे फल-सब्जियों को खाने से होते हैं ये बड़े फायदे
विज्ञापन

3 of 6
कॉफी को कहें न
कॉफी पीने से नींद चली जाती है। अगर आपने एक स्‍ट्रांग कप कॉफी पी तो आपकी 2 घंटे की नींद उड़ सकती है।

4 of 6
कॉर्नफ़्लेक्स को 'नो'
कॉर्नफ़्लेक्स में अधिक मात्रा में चीनी की मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसे रात के खाते हैं तो इससे आपको नींद नहीं आएगी। जिसके कारण आपको सिरदर्द सहित कई समस्याए हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
lifestyle
आइसक्रीम
यदि आपने सोने से पहले आइसक्रीम खाई तो इसमें मौजूद शुगर आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ा सकती है और अचानक ही गिरा भी सकती है। अगर आइसक्रीम कैफीन युक्‍त हुई तो आपकी नींद उड़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसलिए रात में खाने वाले फूड्स और ड्रिंक्स का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगी नींद की समस्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें