फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी न खाएं इन चीजों को कच्चा नहीं तो हो जाएगी गंभीर बीमारी

Tue, 05 Sep 2017 03:42 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
हेल्दी फूड
पहले जमाने में लोग कई चीजों को बिना पकाए खा लिया करते थे लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदला और लोग अब ज्यादातर चीजों को पकाकर खाना ही पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग कई चीजों को अभी भी कच्चा ही खा लेते है अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

तो चलिए आपको बताते है कि किन चीजों को कच्चा खाना नुकसान पहुचा सकता हैं।
विज्ञापन

2 of 5
qsljhf - फोटो : getty images
कच्चा अंडा
अंडे को हमेशा पकाकर या फिर उबाल कर ही खाना चाहिए। अक्सर लोग अंडे को कच्चा ही खा लेते हैं जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। कच्चे अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया पाया जाता है जिससे पेट दर्द के अलावा कई सारी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बादाम
बादाम 
बादाम को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। कच्चे बादाम में साइनाइड होता है। इसके साथ ही बादाम को रातभर भिगोने से टैनिन दूर होता है और पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। 
 

4 of 5
हेल्दी फूड
राजमा
राजमा हर एक को पसंद होता है लेकिन जितना पका हुआ राजमा सेहत के लिए लाभकारी होता है उतना ही कच्चा राजमा हानिकारक होता है। कच्चा राजमा खाने से डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ता है जिसकी वजह से चक्कर और उल्टियां होने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्दी फूड
हरा आलू
कच्चा आलू भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। हरे आलू में सोलानीन नाम का पदार्थ होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही सिर दर्द और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें