क्या आप हमेशा एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते है? आप कुछ हेल्दी भी खाते हैं तो आपको प्रॉब्लम हो जाती है? इसके पीछे कि वजह है खाने की चीजों का गलत कॉम्बिनेशन। कुछ ऐसी विरोधी चीजें होती हैं जिन्हें खाने से खाना पेट में जम जाता है और पचने में मुश्किल होती है। यहां हम आपको कुछ चीजें बता रहें हैं जिन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए।
पढ़ें- पुराने से पुराना दर्द हो जाएगा ठीक अगर रोज खाएंगे ये चीज
विज्ञापन
2 of 6
खट्टे फलों और डेयरी उत्पादों का कॉम्बिनेशन
खट्टे फलों और डेयरी उत्पादों का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए सहायक माने जाने वाले फाइबर को बेहद कम करने का काम करता है। जिससे लोगों को पाचन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। आयुर्वेद में भी खट्टे फलों के साथ दूध से बनी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसा करने से शरीर में भारीपन महसूस होता है, साथ ही दिमाग भी सुस्त रहता है।
विज्ञापन
3 of 6
फल और प्रोटीन एक साथ न लें
फलों में सिंपल शुगर होता है जो पचने में बहुत आसान होता है। लेकिन प्रोटीन से भरपूर जैसे दाल, अंडे और मांस खाने के साथ फलों को खाने से इन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। फलों का शुगर पेट में तब तक रहता है, जब प्रोटीन टूटकर पचने लायक नहीं हो जाता। इससे आपका पेट फूल सकता है।
4 of 6
फलों और दूध का कॉम्बिनेशन
फलों और दूध के कॉम्बिनेशन को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि दूध कैल्शियम का स्त्रोत है। ऐसे में फलों में पाए जाने वाले एंजाइम को कैल्शियम खुद में समेट लेने का काम करता है। जिससे उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है कभी-कभी आपको इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
डेरी प्रोडक्ट के साथ स्टार्च
चीज पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ हरी सब्जियां खाएं।
प्रोटीन प्रोडक्ट्स के साथ प्रोटीन
बेशक आप चिकन या अंडे के शौकीीन है पर दोनों को कभी भी एक साथ न खाएं। ऐसा करना ठीक नहीं है। क्योंकि प्रोटीन को पचने में समय लगता है। कई बार इससे गैस की समस्या भी हो सकती है।