फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन

Tue, 19 Dec 2017 10:06 AM IST
अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
1 of 4
zSd
दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा के रोग हो सकते हैं। दूध और तिल को कभी साथ नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
sd
कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।
विज्ञापन

3 of 4
ge - फोटो : getty images
दूध पीने के पहले, बाद में और साथ में कभी फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है। इसके अलावा दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
curd
दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।  उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बिमारियां हो सकती हैं।
डाभ चिंगड़ी: बीमारियों से दूर रखेगी दूध और मछली से बनी ये डिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें