फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Sweet: घर में इस रेसिपी से बनाएं गुलाब जामुन, बनेंगे नर्म और स्वादिष्ट

Fri, 14 Oct 2022 03:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gulab jamun - फोटो : Istock
दिवाली पर बाजार से तो बहुत सारी मिठाईयां आ जाती हैं। लेकिन घर में अपने हाथ से बनीं मिठाईयों का स्वाद ही अलग होता है। खासतौर पर जब सब उस मिठाई की तारीफ करते हैं। अगर आपको कुकिंग पसंद हैं तो इस बार दिवाली पर नर्म और स्पंजी गुलाब जामुन बनाकर तैयार करें। हालांकि घर में गुलाब जामुन बनाते समय अक्सर वो फट जाते हैं। जिनकी वजह से सारी मेहनत बेकार चली जाती है। लेकिन अगर आप उन्हें इस विधि से बनाकर तैयार करेंगे तो एक भी गुलाब जामुन नहीं फटेंगे और स्पंजी बनकर तैयार होंगे। तो चलिए जानें क्या है नर्म और मुलायम गुलाब जामुन की स्पेशल रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
Gulab jamun - फोटो : Social Media
गुलाब जामुन बनाने की सामग्री
आधा कप मैदा,  एक कप खोवा( इसे कद्दूकस कर लें), एक चुटकी बेकिंग सोडा, घी या तेल तलने के लिए, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, कुछ केसर के रेशे, डेढ़ कप चीनी, ढाई कप पानी। 
विज्ञापन

3 of 5
khoya - फोटो : social media
गुलाब जामुन बनाने की विधि
गुलाब जामुन तैयार करने से पहले चाशनी तैयार कर लें। इस चाशनी को केसर के स्वाद वाली बनाकर तैयार करें। इसके लिए किसी गहरे तले के बर्तन में डेढ कप चीनी और ढाई कप पानी डालें। इसमे इलायची पाउडर और केसर के रेशे डाल दें। अब आंच को तेज कर उबालें। चाशनी में एक उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें। फिर इसे तब तक उबालें जब तक कि इसमे तार ना बनने लगे। जब तार बनने लगे तो गैस बंद कर चाशनी को एक किनारे ढंक दें। जब गुलाब जामुन डालने होंगे तो इसे हल्का सा गर्म कर लिया जाएगा। 

4 of 5
gulab jamun
अब गुलाब जामुन बनाने कि लिए खोवे को लेकर कद्दूकस कर लें। करीब 1/8 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। साथ में आधा कप मैदा डालकर मिक्स करें। फिर इसे आटे की तरह गूंथें। वैसे तो खोवे की नमी के साथ ही पूरा आटा गूंथ जाएगा। लेकिन अगर जरूरत हो तो एक दो चम्मच दूध डाल सकते हैं। अच्छी तरह से इस आटे को मसलकर गूंथने के बाद छोटी-छोई लोई तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gulab jamun - फोटो : Social Media
टिप्स: ध्यान रहे कि आटे की लोई बनाते समय इसमे जरा सी भी दरार ना हो। दरार होने पर तलते समय ये फट जाएगे। अगर लोई में दरारे दिख रही हैं तो आटे को और नरम बनाकर तैयार करिए। इसके लिए आप दूध मिलाक आटे को गूंथे। ध्यान रहे कि गोले बहुत ज्यादा बड़े ना हो क्योंकि चाशनी में जाने के बाद ये और फूलते हैं। 
कड़ाही में तेल या घी को गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो छोटा टुकड़ा डालकर देखें। अगर टुकड़ा तेल के ऊपर आ जाता है तो यानी कि तेल गर्म है। अब इसमे गोले डालकर धीमी आंच पर तलें। थोड़ी ही देर में गोले फूलना शुरू होकर सुनहरे होने लगते हैं। जब गोले सुनहरे हो जाएं और फूल जाएं तो इन्हें निकाल लें और गर्म चाशनी में डालें। बस तैयार है स्वादिष्ट गुलाब जामुन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें