फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Recipe: करवा चौथ की सरगी के लिए बनाएं मीठी मठरी

Wed, 12 Oct 2022 02:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
karwa chauth 2022 - फोटो : istock
करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करती हैं। व्रत के कई सारे नियम होते हैं। जिनका व्रत करने के दौरान पालन किया जाता है। इनमे से एक है सरगी खाना। सरगी करवा चौथ की सुबह सूर्योदय से पहले खाई जाती है। सरगी की थाली के पकवानों में आप चाहे तो मीठी मठरी को शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और एक दिन पहले भी ये बनाकर रखी जा सकती है। तो चलिए जानें क्या है मीठी मठरी को बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 4
mathri - फोटो : istock
मीठी मठरी बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, एक कप सूजी, सौ ग्राम देसी घी, सौ ग्राम चीनी, सफेद तिल चार चम्मच, तलने के लिए तेल, नमक एक चुटकी। 
विज्ञापन

3 of 4
maida - फोटो : social media
मीठी मठरी बनाने की विधि
मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मठरी का आटा तैयार कर लें। आटा तैयार करने के लिए किसी बर्तन में मैदा छान लें। साथ में सूजी को भी मिला लें। अब इस सूजी और मैदा में देसी घी डालकर अच्छी तरह से हाथों से मिलाएं। चीनी को इस आटे में डालने के लिए पीस लें। आप चाहें तो पिसी हुई चीनी बाजार से खऱीद लें। या फिर मिक्सी में चीनी को पीस लें। चीनी के पाउडर को मठरी के आटे में मिला दें। 
विज्ञापन

4 of 4
atta - फोटो : istock
एक चुटकी नमक डालकर आटे को अच्छी तरह से मिला दें। साथ में तिल भी मिला लें। अब पानी की सहायता से आटे को गूंथ लें। गूंथे आटे को करीब आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें। तय समय के बाद इसे एक बार फिर से गूंथ लें। किसी प्लेन सतह पर आटे की बड़ी लोई बेल लें। फिर कांटे की मदद से इसमे ढेर सारे छेद कर दें। फिर किसी ढक्कन या कटोरी की मदद से छोटी-छोटी मठरी काट लें। या फिर चौकोर आकार में मठरी काटें। बस कड़ाही में तेल गर्म करें और सारी मठरियों को सुनहरा तलें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें