फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Snacks Idea: दिवाली पर अचानक घर आए रिश्तेदार? टेंशन छोड़िए, ये आसान नाश्ता करेगा उन्हें खुश

Sun, 19 Oct 2025 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Food Idea: अगर आपके घर पर पर दिवाली पर मेहमान अचानक आ गए हैं, तो उनके लिए खास मिक्स पकौड़े झटपट तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 2
दिवाली पर आ गए मेहमान तो झटपट तैयार करें ये नाश्ता - फोटो : Adobe stock
Diwali Food Idea: त्योहार का वक्त हो और घर पर अचानक घर मेहमान आ जाएं, तो आप मिक्स पकौड़े बनाकर तैयार कर सकते हैं। पकौड़े हर मौके पर सबसे पसंदीदा स्नैक होते हैं। खासतौर पर अगर आप एक ही तरह के पकोड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राय करें मिक्स पकोड़े। 

इसमें आप कई सब्जियों और पनीर को मिलाकर एक स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं, जो सभी को पसंद आएगी। मिक्स पकौड़ों का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप अपने किचन में मौजूद जो भी सब्जियां हों, उनका उपयोग कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं मिक्स पकौड़ों की ऐसी आसान सी रेसिपी, जिससे आप 15 मिनट में टेस्टी और कुरकुरे मिक्स पकौड़े तैयार कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मिक्स पकौड़े बनाने का सामान - फोटो : instagram
मिक्स पकौड़े बनाने का सामान
  • बेसन – 1 कप
  •  चावल का आटा – 2 चम्मच  
  •  आलू – 1 (कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (पतला कटा हुआ)
  • पालक – 1 मुट्ठी (बारीक कटा)
  • पनीर
  • फूलगोभी – ½ कप (छोटी फूली)
  •  हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • धनिया पत्ती – थोड़ा
  •  नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  •  अजवाइन – ½ चम्मचतेल – तलने के लिए

विधि

मिक्स पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले तो सभी सब्जियों को और पनीर एक बाउल में लें और ऊपर से बेसन, चावल का आटा व मसाले डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें। इसके बाद बेसन में लपटी हुईं सब्जियों और पनीर को हाथ से लेकर तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा तलें। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो गर्मागर्म पकोड़े चटनी या सॉस के साथ परोसें।

 Also Read: Happy Diwali 2025 Wallpapers: दिवाली पर भेजें ऐसे आकर्षक वॉलपेपर, जो दिलों को रोशनी से भर दें

Also Read: Diwali Special Recipe: दिवाली पर जरूर बनती है ये खास सब्जी, हमारी बताई विधि अपनाई तो फटाफट होगी तैयार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें