Bhog for Goddess Lakshmi Recipe: आज पूरे देश में दिवाली पूजा का त्योहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। ये दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन घरों में लक्ष्मी पूजन के समय मां को भोग लगाने की परंपरा भी है।
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल से बनी चीजें अत्यंत प्रिय होती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि इस दिवाली आपके घर में संपन्नता, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहे, तो मां लक्ष्मी को नारियल की बनी बर्फी का भोग अवश्य लगाएं। ये न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि शुद्धता और शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। आइए जानें नारियल की बर्फी बनाने की आसान विधि, जिससे आप इस दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
घर पर नारियल की बर्फी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
घर पर नारियल की बर्फी बनाने का सामान
ताजा कसा हुआ नारियल – 2 कप
खोया – 1 कप
चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
काजू-बादाम (सजावट के लिए)
विज्ञापन
3 of 5
विधि
- फोटो : Adobe
विधि
नारियल की बर्फी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाही में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कसा हुआ नारियल डालकर 2-3 मिनट हल्का भूनें।
4 of 5
विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद अब खोया और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें। जब गाढ़ा होने लगे, तब उसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसे कुछ देर लगातार चलाने के बाद मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगेगा। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तब इसे घी लगी थाली में फैला दें।
आखिर में इसमें ऊपर से सूखे मेवे डालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काटें और दिवाली की पूजा में इस बर्फी का भोग मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। ये मिठाई शुद्ध, सात्विक और घर में बनी होने के कारण पूजन के लिए उत्तम मानी जाती है।