फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Snacks: इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता, पहले से बनाकर करें तैयार

Thu, 24 Oct 2024 02:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली पर आने वाले मेहमानों को आप खास नाश्ता परोस कर तारीफ बटोर सकती हैं। यहां हम आपको नाश्तों के नाम बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : Adobe stock
Diwali Special Snacks: पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव के लिए हर कोई पहले से तैयारी करता है। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग न सिर्फ अपने परिवार के साथ बल्कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ भी खुशियां मनाते हैं। इसके लिए वो एक-दूसरे के घर दिवाली की बधाई देने पहुंचते हैं। यही वजह है कि हर कोई काफी-काफी पहले से अपने घर को सजाना शुरू कर देता है। 

सभी भारतीय घरों में दिवाली पर तरह-तरह के पकवान बनाने की भी परंपरा है। खासतौर पर यदि आपके घर पर मेहमान आने वाले हैं, तब तो आप जरूर इस सोच में होंगी कि मेहमानों को नाश्ते में क्या परोसा जाए। ऐसे में यहां हम आपको कुछ सिंपल स्नेक्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप पहले से ही तैयार करके स्टोर कर सकती हैं। दिवाली पर आने वाले मेहमानों को आप खास ये स्नैक्स परोस कर तारीफ बटोर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
मुरमुरे की नमकीन

दिवाली पर खाना-पीना काफी हैवी हो ही जाता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए घर पर स्वादिष्ट मुरमुरे की नमकीन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। अपने स्वाद के हिसाब से मुरमुरे की नमकीन बनाएं और इसे स्टोर करके रखें।
विज्ञापन

3 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
कॉर्न फ्लेक्स की नमकीन

यदि आप ज्यादा मसालेदार चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये कॉर्न फ्लेक्स की खट्टी मीठी नमकीन तैयार करें। इसे बनाने के लिए आप सभी चीजों को तलने की जगह रोस्ट कर सकते हैं। इसे बनाने में कॉर्न फ्लेक्स के साथ मखाने भी इस्तेमाल करें। 

4 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
मसाला मठरी

सादा मठरी तो हर कोई बनाता है, आप अपने मेहमानों के लिए मसाला मठरी तैयार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। अगर आप ऐसी मसालेदार मठरी घर पर बनाएंगे तो लोग आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
चकली

बेसन और मक्के के आटे से बनने वाली मसाला चकली काफी तीखी सी होती है। इसे बनाने में तिल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में आप पहले से इसे बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं। ये काफी दिन तक सही रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
नमक पारा

सिंपल से नमक पारे बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आते हैं। इसे बनाकर आप एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें। जब मेहमान आएं तो उन्हें चाय के साथ परोसें, ताकि वो इसे चाव से खाएं। ये खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस दिवाली मेहमानों को परोसें खास नाश्ता - फोटो : instagram
नमकीन सेव

अगर आपके पास समय है और आपको कुकिंग का शौक है तो ऐसे नमकीन सेव तैयार करें। ऐसे महीन सेव का इस्तेमाल आप सेव पूरी, पापड़ी चाट और भेलपूरी बनाने में भी कर सकते हैं। ये ऐसे में खाने में अच्छे लगते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें