फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024 Puja Prasad Recipe: दिवाली पर आसान रेसिपी से बेसन के लड्डू बनाकर गणेश जी को लगाएं भोग

Thu, 31 Oct 2024 12:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेश जी को भोग लगाना एक बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। ऐसे में आप गणपति बप्पा के लिए खास बेसन के लड्डू तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली 2024 - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2024 Ganesh Puja Prasad Recipe: बेसन के लड्डू किसे पसंद नहीं होते, भारत में तो ये बहुत ही लोकप्रिय है। कोई त्योहार या फिर कोई शुभ अवसर, यहां बेसन के लड्डू जरूर बनाए जाते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए ज्यादा सामग्री भी नहीं चाहिए होती। सबसे अच्छी बात तो ये है कि बेसन के लड्डूओं की शेल्फ लाइफ अन्य मिठाईयों की तुलना में काफी लम्बी होती है। ऐसे में आप इसे स्टोर करके भी रख सकती हैं। भगवान गणेश को भी बेसन के लड्डू काफी प्रिय हैं। इसलिए इस दिवाली आप अपने घर पर ही बेसन के टेस्टी बेसन के लड्डू तैयार कर सकती हैं।

इसके लिए आपको देसी घी, बेसन और चीनी के अलावा नाम मात्र की चीजें ही चाहिए होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिवाली पर आप घर में ही कैसे बेसन के लड्डू बना सकती हैं और इसके लिए आपको किस-किस सामग्री की जरूरत होगी।
विज्ञापन

2 of 5
बेसन का लड्डू - फोटो : Adobe stock
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
  • 2 कप बेसन
  • 1/2 कप घी
  • ¾ (पिसी हुई) कप चीनी
  • ¼ इलायची पाउडर
  • बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ
  • पिस्ता , टुकड़ों में कटा हुआ
  • चांदी का वर्क
 
विज्ञापन

3 of 5
बेसन का लड्डू - फोटो : instagram
बेसन के लड्डू बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाही में घी करें और बादाम को हल्का भूरा होने तक फ्राई करके निकाल लें। अब इसी घी में बेसन डालकर भूनना शरू करें। बेसन को घी में करीब 30 मिनट तक एकदम हल्की आंच पर भूनें। बेसन को तब तक भूनें जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए और इसमें से खूशबू न आने लगे। 

4 of 5
बेसन का लड्डू - फोटो : instagram
बेसन का रंग हल्का भूरा हो जाने पर गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें बारीक कटे बादाम मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेसन का लड्डू - फोटो : instagram
सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और अब अपनी हथेलियों का इस्तेमाल करते हुए लड्डू तैयार करें। गार्निशिंग के लिए लड्डूओं के ऊपर चांदी का वर्क और पिस्ता लगाएं। सजाने के बाद आप दिवाली के दिन इसका भगवान गणेश को भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें