Diwali Special Sweet Recipe: दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और खूब पटाखे फोड़ते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराते हैं। ऐसे में बाजारों में दिवाली के लिए तमाम तरह की मिठाइयां बनती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट पाई जाती है। जिस वजह से लोग बाजार में मिलने वाली मिठाई खाने से बचते हैं।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो बाजार की मिठाई खाने से डरते हैं तो हम आपको घर पर ही गुलाब जामुन बनाना सिखाते हैं। घर आप घर पर ही हलवाई जैसे स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी घर पर बिना मिलावट वाली मिठाई तैयार कर सकें।