Diwali Special Recipe: दिवाली का त्योहार हिंंदू धर्म में काफी अहम होता है। इस दिन लोगों का अवकाश होता है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करके त्योहार की खुशियों को दोगुना करता है। महिलाएं इस दिन तमाम तरह के पकवान बनाती हैं। यदि आप सोच रही हैं कि दिवाली के दिन डिनर में क्या बनाएं तो कढ़ाई पनीर की सब्जी तैयार कर सकती हैं।
वैसे तो पनीर की ये सब्जी पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के साथ तैयार की जाती है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। लेकिन, क्या आपने कभी बिना प्याज और लहसुन वाली कढ़ाई पनीर की सब्जी खाई है, ये भी काफी स्वादिष्ट लगती है। कढ़ाई पनीर की ये सब्जी नान, रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है। इसे चावल के साथ भी परोसा जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस दिवाली घर पर बिना प्याज-लहसुन वाली कढ़ाई पनीर बना सकती हैं।