फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Sweets Recipe: डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन, आसान विधि से करें तैयार

Thu, 31 Oct 2024 12:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डायबिटीज के मरीज कई बार मिठाइयों का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में आपको घर पर दो मिठाइयां बनाना सिखाने जा रहे हैं, जिसका सेवन हर कोई कर सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : अमर उजाला
Diwali Special Sweets Recipe: दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं। यही वजह है कि सभी के घरों में तमाम पकवान बनते हैं। त्योहारों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक का अवकाश होता है, इसलिए घर की महिलाएं नाश्ते और खाने के साथ-साथ मिठाइयां तक घर पर तैयार करती हैं।

घर में तमाम तरह की बनी मिठाइयों को देखकर कोई भी उसे बिना खाए रह नहीं सकता। दिक्कत सामने आती है उन लोगों के, जिनको डायबिटीज है। अगर आपके घर में कोई ऐसा सदस्य है, जिसे डायबिटीज है और जो मीठे का शौकीन है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

यहां हम आपको दो ऐसी मिठाइयां बनाना बताने जा रहे हैं, जिनको बनाकर आप स्टोर करके रख सकते हैं। इन दोनों मिठाइयों में चीनी नहीं डालते, जिस वजह से इसे डायबिटीज के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
 बादाम और नारियल की बर्फी बनाने का सामान
  • 1 कप बादाम 
  • 1 कप ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 8-10 खजूर (बीज निकाल कर छोटे टुकड़ों में काट लें)
  • 1 टेबलस्पून घी (वैकल्पिक)
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर (स्वाद के लिए)
 
विज्ञापन

3 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए बादाम को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। इसके बाद खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। यह बर्फी में मिठास लाएगा। इसके बाद एक पैन में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें बादाम का पेस्ट डालें।

4 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद खजूर की प्यूरी और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ मिनट तक पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए। आखिर में इस मिश्रण को घी लगी एक प्लेट में निकाल लें और एक घंटे के बाद इसे सही आकार में काट लें। 
विज्ञापन

5 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
 गुड़ और चने की लड्डू बनाने का सामान
  • 1 कप भुने हुए चने (छिलके उतारे हुए)
  • 1/2 कप गुड़ 
  • 2 टेबलस्पून घी
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
 
विज्ञापन

6 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
विधि

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए चनों का छिलका उतारकर मिक्सर में डालकर दरदरा उनका पाउडर बना लें। आप इसे पूरी तरह से पाउडर नहीं बनाएं, हल्का दानेदार छोड़ें ताकि लड्डू में अच्छी बनावट आए। इसके बाद एक पैन में 2 टेबलस्पून घी गरम करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें। गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह जल न जाए और एक स्मूद मिश्रण बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इन दो मिठाइयों का सेवन - फोटो : instagram
अब पिघले हुए गुड़ में चने का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें इलायची पाउडर भी डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे कुछ मिनट पकाएं ताकि यह गाढ़ा हो जाए और गीला महसूस न हो। मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें ताकि आप इसे हाथ से छू सकें। अब हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लें और गोल-गोल लड्डू बनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें