फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: इस दिवाली ये दो तरह के स्नैक्स बढ़ाएंगे आपके खाने का स्वाद, ये रही बेहद आसान रेसिपी

Thu, 04 Nov 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : Istock
भारत में कोई भी त्योहार आता है तो चहल पहल व उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। त्योहार में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ कई छोटी-बड़ी तैयारियां होती हैं। देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं। उन्हें मनाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एक बात जो हर त्योहार में समान होती है, वो है इस खास मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों का होना। दिवाली का मौका है। ऐसे में दोस्तों, रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। इस अवसर पर ढेरों तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। दिवाली पर भी कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स आप बना सकते हैं। त्योहार के मौके पर काफी काम होता है, इसलिए आसान रेसिपी से ऐसे स्नैक्स बनाएं ,जो जल्द से जल्द तैयार हो जाएं। तो चलिए जानते हैं दिवाली स्नैक्स की रेसिपी के बारे में, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : Istock
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
  • 1 कप मैदा, 1 कप खोया कद्दूकस किया हुआ पिस्ता, बादाम, केसर, घी, चाशनी।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : istock
मालपुआ बनाने का तरीका

-मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करें। इसके लिए मैदे में पानी डालकर घोल लें। फिर एक और बैटर बनाएं, जिसमें खोया और पानी को मिलाकर घोल लें।

-अब इन दोनों बैटर को एक साथ मिला लें। ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा मोटा।

-अब एक पैन में हल्की आंच में घी गर्म करें और उसमें पहले से बना कर रखा बैटर गोलाई में डालकर फैला लें।

-जब एक साइड मालपुआ पक जाए तो उसे पलट लीजिए और दूसरी तरफ से पकाएं।

-मालपुआ का रंग बदलने लगे तो उसे पैन से निकालकर मीठी चाशनी में डिप करें। कुछ देर रखने के बाद निकाल लें और प्लेट में रख कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

4 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : istock
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री
  • आधा कप मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई दूध, तेल, एक कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, बारीक कटा हुआ प्याज, एक कप बारीक कटा हुआ गाजर, चार कलियां लहसुन, एक छोटा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच आटा पानी में घुला हुआ, काली मिर्च और फ्राई करने के लिए तेल।
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : istock
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी

नंबर 1 : स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिलाकर पानी या दूध से गूंथ लें। आटा मुलायम गूंथे। आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि वो अच्छे से फूल जाए।

नंबर 2: स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गरम करके लहसुन और कटे हुए प्याज डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वो गुलाबी रंग का न हो जाए। अब पत्ता गोभी, गाजर डालकर दो से तीन मिनट अच्छे से चलाएं। जब सब्जियां हल्की गलने लगें तो उसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिला लीजिए। पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए, क्योंकि अब आपके स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार हो गई है।

नंबर 3: रोल तैयार करने के लिए आटे को रोटी की तरह बेल लें। अब एक पैन में इस रोटी को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2021 स्नैक्स - फोटो : Istock
नंबर 4: अब इस स्प्रिंग रोल शीट को राउंड में मोड़ कर दोनों किनारों पर आटे का घोल लगाकर अच्छी तरह से सील कर दें। ध्यान रखें कि ये अच्छी तरह से सील हो जाए ताकि फ्राई करते समय अंदर की स्टफिंग बाहर न निकले या तेल अंदर न भरे।

नंबर 5: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें रोल को अच्छे से फ्राई कर लें। सुनहरे रंग का होने लगे तो स्प्रिंग रोल को तेल से निकाल लीजिए। अब आपके गरमा गरम स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें काट कर सर्व कर सते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें