फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dishes From Leftover Roti: रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान

Tue, 12 Nov 2024 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में रात को रोटी अक्सर बच जाती है तो उसे फेकें नहीं, बल्कि सुबह के नाश्ते में उससे स्वादिष्ट पकवान बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 5
रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : Freepik
Dishes From Leftover Roti: जो लोग अकेले रहते हैं वो तो खाना लिमिटेड बनाते हैं लेकिन परिवार के साथ रहने वाले लोगों के यहां रोटियां हमेशा ज्यादा ही बनती हैं। अगले दिन उन ठंडी रोटियों को कोई खाना पसंद नहीं करता, जिसके चलते वो डस्टबिन में ही जाती हैं। रात की बची रोटियों को अगर आप भी सुबह फेंक देती हैं तो ये खबर आपके लिए है।

इस लेख में हम आपको 4 ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रात की बची रोटी से बना सकते हैं। हालांकि इन पकवानों को बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। तो चलिए आपको भी इन पकवानों के बारे में बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : instagram
समोसा
 
नाश्ते के वक्त आप अपने परिवारवालों को बची हुई रोटियों से समोसा तैयार करके खिला सकती हैं। चाहें तो इन समोसों को एयरफ्राई करें, ताकि रोटी में तेल ज्यादा न भरे और ये खाने में स्वादिष्ट लगे। रोटी से तैयार समोसों को खट्टी और मीठी चटनी के साथ परोस कर परिवारवालों का दिल जीतें। 
विज्ञापन

3 of 5
रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : freepik.com
पिज्जा 

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पिज्जा खाना पसंद नहीं होगा। पिज्जा बेस भी रोटी की तरह ही होता है। ऐसे में आप दो रोटियों को लेकर उसे बेस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों रोटियों के बीच चीज रखकर पहले इसे चिपकाएं और फिर साधारण पिज्जा की तरह ही इसे तैयार करें। 

4 of 5
रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : instagram
रैप

बच्चों को इस तरह का रैप खाना बेहद पसंद आता है। बाजार में ये आपको 200 से 300 रुपये में मिलेगा। ऐसे में आप इसे घर पर ही रात की बची रोटी से भी तैयार कर सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसी के चलते बिना देर किए हुए घर पर स्वादिष्ट रैप तैयार करें। इसमें अपने पसंदीदा सब्जियां आप भर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान - फोटो : instagram
नूडल्स 

अगर आपके पास रोटियां काफी ज्यादा बच गइ हैं तो उन्हें बारीक-बारीक नूडल्स की तरह काट लें। काटने के बाद इसे ठीक उसी तरह से पकाएं, जैसे आप नूडल्स बनाती हैं। बस ध्यान रखें कि रोटी के नूडल्स बनाते समय आप इसे उबाल नहीं सकतीं। उबालने की वजह से रोटी खराब हो जाएगी। ऐसे में बस रोटी को बारीक काटकर उसे सब्जियों और मसालों के साथ फ्राई कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें