फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह के लिए घर पर ही तैयार करें खास प्रसाद, व्रत के दिन कर सकते हैं इसका सेवन

Tue, 12 Nov 2024 05:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुलसी विवाह के लिए खास प्रसाद बनाना चाहती हैं तो मावा के पेड़े एक बेहतर विकल्प है। ये फलाहारी होते हैं, ऐसे में आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी विवाह 2024 - फोटो : Amar Ujala
Tulsi Vivah 2024: सनातन धर्म में कार्तिक के महीने का काफी महत्व होता है। इसी महीने में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिसका इंतजार लोग साल भर करते हैं। दिवाली से लेकर छठ पूजा तक की धूम कार्तिक महीने दिखाई देती है। इसी महीने के आखिर में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का दिन भी आता है। तुलसी विवाह देवोत्थान एकादशी के दिन कराया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि जो लोग तुलसी विवाह संपन्न करते हैं उन्हें कन्यादान के समान ही फल प्राप्त होता है। यही वजह है कि लोग तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कराते हैं। इस विवाह में खास भोग प्रसाद भी बनाया जाता है। एकादशी के दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में आप खोया या मावा के पेड़े बनाकर भी उसका भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको फलाहारी मावा के पेड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसे आप कुछ मिनट में तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पेड़े बनाने का सामान - फोटो : instagram
पेड़े बनाने का सामान

1. मावा (खोया) - 250 ग्राम
2. पिसी हुई चीनी - 100 ग्राम
3. इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
4. केसर - थोड़े से धागे  
5. घी - 1 छोटा चम्मच
विज्ञापन

3 of 5
पेड़े कैसे बनाएं - फोटो : instagram
विधि

पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में मावा डालें और धीमी आंच पर भूनना शुरू करें। इस मावा को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। ध्यान रखें कि इस दौरान गैस एकदम हल्की होनी चाहिए। जब मावा भुन जाए, तो इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

4 of 5
केसर पेड़े बनाने की आसान विधि - फोटो : instagram
जब मावा थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसके साथ-साथ हल्के गर्म दूध में केसर के धागे भिगोकर मावा में मिलाएं ताकि इसका रंग अच्छा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसर पेड़ा बनाने का तरीका - फोटो : instagram
अब इस मिश्रण को अच्छे से गूंथ लें ताकि यह एक समान हो जाए। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लें और गोल या अंडाकार आकार के पेड़े बना लें। आप चाहें तो इन्हें हाथों से दबाकर डिजाइन भी दे सकते हैं। पेड़े तैयार हैं। अब इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें