रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट पकवान
- फोटो : instagram
नूडल्स
अगर आपके पास रोटियां काफी ज्यादा बच गइ हैं तो उन्हें बारीक-बारीक नूडल्स की तरह काट लें। काटने के बाद इसे ठीक उसी तरह से पकाएं, जैसे आप नूडल्स बनाती हैं। बस ध्यान रखें कि रोटी के नूडल्स बनाते समय आप इसे उबाल नहीं सकतीं। उबालने की वजह से रोटी खराब हो जाएगी। ऐसे में बस रोटी को बारीक काटकर उसे सब्जियों और मसालों के साथ फ्राई कर लें।