फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस की शाम मेहमानों को बनाकर खिलाएं मिक्स पकौड़े, खाकर घरवाले भी करेंगे तारीफ

Fri, 10 Nov 2023 08:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप धनतेरस के दिन अपने मेहमानों और घरवालों को भी खुश करना चाहती हैं तो नाश्ते में मिक्स पकौड़े बनाकर खिलाएं। 
विज्ञापन
1 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
Dhanteras 2023: दिवाली का त्योहार आते ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। घरों में सजावट और साफ-सफाई का काम कई-कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। पांच दिन तक चलने वाले इस महापर्व में सबसे पहले धनतेरस का त्योहार आता है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।

सबसे पहले बात करें धनतेरस के दिन की तो इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की प्रथा है। इसी के चलते बहुत से लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। इसी दिन लोग एक-दूसरे के घर भी जाते हैं।

ऐसे में आप अपने घर आने वाले मेहमानों और घरवालों के लिए मिक्स पकौड़े तैयार कर सकते हैं। अगर आप इस खास तरह के मिक्स पकौड़े बनाकर सभी को खिलाएंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। मिक्स पकौड़े बनाने बेहद आसान है और आप इसे पहले से तैयार करके रख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मिक्स पकौड़े तैयार करने के लिए सबसे पहले तैयार करें घोल

सबसे पहले एक बाउल में बेसन का घोल तैयार करें और इसमें थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिलाएं। इस घोल को साइड रखकर अब पकौड़े तैयार करें।
विज्ञापन

3 of 9
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : instagram
मिर्च के पकौड़े बनाने का सामान

मोटी मिर्ची, उबले आलू तीन से चार, आधा कप बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल

4 of 9
हरी मिर्ची के पकौड़े - फोटो : istock
विधि

मिर्च पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को साफ करें। इसके बाद उबले हुए आलुओं में सभी मसाले मिलाएं। अब इन मसालों को मिर्च के बीच में सही से भर लें। इसके बाद इसे साइड में रख दें। अब इसे घोल में डूबो कर गर्म तेल में तल लें। 
 
विज्ञापन

5 of 9
पकौड़े - फोटो : Istock
प्याज के पकौड़े
 
 
प्याज के पकौड़े तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले प्याज को काट लें। ध्यान रखें कि प्याज अलग-अलग हो जाना चाहिए, ताकि इसके पकौड़े अच्छे बन पाए। प्याज को तैयार किए गए बेसन के घोल में मिलाएं और इसके पकौड़े तल लें। 
विज्ञापन

6 of 9
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock
पनीर के पकौड़े

पनीर के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बराबर आकार में काट लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों पर नमक और चाट मसाला डालें। अब इसे तैयार किए गए घोल में डूबो कर गर्ल तेल में तल लें। 
विज्ञापन

7 of 9
पालक पकौड़े - फोटो : Istock
पालक के पकौड़े

पालक के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों सो अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक-एक पत्ता लेकर इसे काट लें। इसे बेसन के घोल में डूबो कर तेल में तल लेंं। 

8 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
गोभी के पकौड़े

गोभी को सबसे पहले नमक के पानी में डूबो कर रखें। इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे बेसन के घोल में डूबो कर तेल में तल लें। 
विज्ञापन

9 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
ऐसे परोसें

अब सभी तैयार किए गए पकौड़ों को एक प्लेट में निकालें। इसके बाद इसे धनिए की चटनी और कैचअप के साथ परोस कर अपने घरवालों और मेहमानों का दिल जीतें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें