कुंग पाओ चिकन
- फोटो : social media
कुंग पाओ चिकन बनाने की विधि
सबसे पहले मक्के के आटे में वाइन, सोया सॉस और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में चिकन डालकर मैरिनेट करें और 30 मिनट तक रख दें। अब मक्के के आटे में वाइन, सोया सॉस, तेल, मिर्ची का पेस्ट, सिरका और चीनी डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में प्याज, लहसुन, सिंघाड़ा और मूंगफली मिला दें। अब तेल गर्म करें और इसमें बने हुए पेस्ट को डालकर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें खुशबू न आ जाएं। अब इसमें चिकन को डालकर 10-15 तक अच्छे से पकाएं। जब यह पक जाएं तब इसमें कटी हुई हरे प्याज के पत्ते डाल लें। इसे आप फ्राइड चावल के साथ गर्म-गर्म परोसे।