गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो गई हैं। इन महीनों में अक्सर ही लोग अपने परिवार के साथ रिश्तेदार या दोस्तों के घर घूमने जाते हैं। अचानक से आए मेहमान के स्वागत सत्कार के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं होती। ऐसे में मेहमान के स्वागत के लिए घर पर ही लजीज व्यंजन बनाकर उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं। कुछ खास बनाना चाहते हैं लेकिन किचन में अधिक वक्त भी व्यतीत नहीं करना चाहते हैं तो कोई ऐसा स्नैक्स तैयार करें, जो जल्द बन जाए और स्वाद भी बाजार जैसा लजीज हो। झटपट लजीज स्नैक्स के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। मेहमान के लिए घर पर क्रिस्पी पोटैटो ब्रेड बॉल्स बना सकते हैं। इसकी रेसिपी आसान है। शाम के नाश्ते में भी इसे बनाया जा सकता है। वहीं बारिश में तो क्रिस्पी पोटैटो बॉल्स का स्वाद अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं क्रिस्पी पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने की लजीज रेसिपी।