Winter Special Food: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास रूप से ध्यान रखना पड़ता है। यदि सर्दियों की शुरुआत में शरीर का ध्यान न रखा जाए तो जनवरी के महीने में काफी परेशानी होती है। यही वजह है कि अभी से लोग शरीर को गर्म रखने के लिए तिल, गुड़, सोंठ, और घी जैसे तत्वों सेवन करना शुरू कर देते हैं। ये प्राकृतिक तत्त्व शरीर के अंदर गर्मी पैदा करते हैं और शरीर को सर्दी से बचाते हैं।
सर्दियों में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, ऐसे में इन चीजों के लड्डू बनाकर उनका सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इनके सेवन से सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव होता है। तो चलिए आपको खास तरह के लड्डूओं के बारे में बताते हैं, जिनको बनाकर आप सर्दी के मौसम में भी अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।