फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर आएं मेहमानों को सर्व करें चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, जानिए कैसे बनाएं

Sat, 30 Mar 2019 09:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट हर किसी को पसंद होता है। बच्चों के साथ-साथ बड़े-बुजुर्गों को भी चॉकलेट खूब भाता है और अगर चॉकलेट से बनी कोई रेसिपी हुई तो मुहं में पानी आना तो बनता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर रहकर चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। आप इस रेसिपी को किसी भी खास मौकों पर बना सकते हैं और अपने परिवार दोस्तों के साथ इस रेसिपी का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं घर बैठे किस तरह आप इस डिश को तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सामग्री
घी 500 ग्राम लें, 300 ग्राम खोआ, 100 ग्राम कसा हुआ मिल्क चॉकलेट, 50 ग्राम भुना हुआ बादाम, 50 ग्राम अखरोट, 150 ग्राम कॉस्टर शुगर 100 ग्राम ब्रेड का बुरादा, तीस ग्राम घिसा हुआ नारियल, सौ ग्राम कटा हुआ अनानास, 50 ग्राम भुने हुए काजू, 50 ग्राम सूखे अंजीर, एक चम्मच पिसी हुई बड़ी इलायची, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच केवड़ा एसेंस लें। 
विज्ञापन

3 of 5
विधि
सबसे पहले एक कंटेनर में घी, ब्रेड बुरादा, खोया, नारियल पाउडर और मिल्क चॉकलेट मिलाएं। इसके बाद सभी मिश्रण को चम्मच से बेहतर तरीके से मिलाएं और अनानास, बादाम, अखरोट, काजू और अंजीर डालें। 

4 of 5
इसके बाद चीनी, बड़ी इलायची पाउडर, गुलाब जल और केवड़ा एसेंस मिलाएं। तैयार हुए इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में रखें। इस सामग्री को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में 25 मिनट के लिए गर्म करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब तैयार सामग्री को ओवन से निकालें और इसे कठोर होने तक ठंडा करें। इसके बाद इसे एक आकार में काट लें। फिर पिस्ता के साथ गार्निश करें और सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें