Chhath Puja Special Recipe: 5 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। इस महापर्व में महिलाएं अपने संतान की सुख समृद्धि और जीवन में तरक्की के लिए 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। छठ के महापर्व ने निर्जला उपवास रखने के साथ-साथ कई कठिन नियमों का पालन भी करती हैं। इस महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है।
खरना के दिन छठी मैया के लिए खास प्रसाद बनाया जाता है। इस खास प्रसाद में छठी मैया को खीर चढ़ाई जाती है, जिसे रसिया भी कहते हैं। यदि आप छठ पूजा कर रही हैं तो आपको गुड़ और चावल की खीर बनाना अवश्य आना चाहिए।
यहां हम आपको पारंपरिक विधि से गुड़ की खीर बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसे सही से बना पाएं। इसे सही तरीके से तैयार करने के बाद छठी मैया और भगवान सूर्य को इसका भोग अवश्य लगाएं। ताकि आपकी मनोकामना पूरी हो सके।