फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के पहले दिन जरूर बनता है कद्दू भात, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि

Fri, 17 Nov 2023 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नहाए खाए के साथ छठ शुरू हो जाता है और इस दिन खास कद्दू भात बनाया जाता है। आज हम आपको इसे बनाने की पारंपरिक विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : अमर उजाला।
Chhath Puja 2023: दिवाली के त्योहार के बाद बिहार में छठ पूजा की अलग ही धूम देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि ये सिर्फ एक पर्व ही नहीं है, बल्कि इस छठ पूजा के साथ लाखों लोगों की आस्था और भावनाएं जुड़ी हैं। इस बात छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। छठ के पर्व पर ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस कठिन व्रत को रखते हैं। इसकी शुरुआत नहाए खाए से होती है।

छठ पर्व के दौरान तरह-तरह के पारपंरिक पकवान बनाए जाते हैं। इसमें ठेकुआ सबसे खास माना जाता है। इसके साथ ही छठ पर्व के पहले दिन यानी कि नहाय खाए के दिन कद्दू भात बनाया जाता है। चने की दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। बिहार में लौकी को कद्दू के नाम से भी जानते हैं। आज के लेख में हम आपको पारंपरिक रूप से इस पकवान को बनाने का तरीका बताएंगे, ताकि आप इसे ट्रेडिशनल तरह से बना सकें।
विज्ञापन

2 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : Pixabay
कद्दू बनाने के लिए सामान
  • आधा किलो लौकी
  • आधा कप चने की दाल
  • सेंधा नमक 
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • करीब एक कप पानी
  • दो कटी हरी मिर्ची
विज्ञापन

3 of 6
Chhath Puja 2023
बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कूकर में लौकी और चना दाल को एक कप पानी के साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें हल्दी, और सेंधा नमक डालकर कर उबाल लें। दो सीटी लग जाने के बाद गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद चेक करें कि दाल पर गई है कि नहीं। अगर ये पक गई है तो तड़का लगाने की तैयारी शुरू करें। 
 

4 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : getty images
तड़का लगाने का सामान

आधा टीस्पून जीरा, एक चौथाई चम्मच हींग, एक से दो चम्मच घी, एक से दो सूखी लाल मिर्च, दो से तीन तेज पत्ता
विज्ञापन

5 of 6
Chhath Puja 2023 - फोटो : istock
तड़का लगाने की विधि

सब्जी में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं, फिर तेजपत्ता, कटी हरी मिर्च, सूखी मिर्च और फिर हींग डालें। इसे भुन जाने के बाद दाल और लौकी डाल दें। बस अब इसे अच्छे से पकने दें। बस आपकी ये सब्जी तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chhath Puja 2023
ऐसे बनाएं चावल

चावल बनाने के लिए आपको बस 1 कटोरी अरवा चावल को 30 मिनट भिगोकर रखना है। इसके बाद चावल का दोगुना पानी प्रेशर कूकर में डालकर पकाने रख दें। एक सीटी लगने के बाद आपका चावल तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें