फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tasty Snacks Recipe: आसान तरीके से घर पर बनाएं चीजी पनीर कटलेट, हर कोई खाकर करेगा तारीफ

Sun, 01 Sep 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीजी पनीर कटलेट बनाने का आसान तरीका 
विज्ञापन
1 of 5
चीजी पनीर कटलेट - फोटो : instagram
Tasty Snacks Recipe:  जब बच्चे घर पर होते हैं तो उन्हें समय-समय पर उन्हें भूख लगती है। जिस वजह से उनके लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ न कुछ बनाकर देना पड़ता है। वैसे तो स्नैक्स के लिए आपको बाजार में भी कई रेडी टू मेक आइटम मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप अपने बच्चे को बाहर के स्नैक्स नहीं देना चाहती है हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना भी काफी आसान है।

हम बात कर रहे हैं चीजी पनीर कटलेट की, ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। बच्चों के साथ-साथ आप अपने घर के बड़ों को भी ये स्नैक्स परोस सकती हैं। इसे जो भी खाएगा वो आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चीजी पनीर कटलेट - फोटो : instagram
पनीर चीज कटलेट बनाने का सामान
  • पनीर: 200 ग्राम 
  • आलू: 2 मध्यम 
  • चीज: 50 ग्राम
  • हरी मिर्च: 2 
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच
  • पानी: 1/4 कप
  • तेल 
विज्ञापन

3 of 5
चीजी पनीर कटलेट - फोटो : instagram
विधि

पनीर चीज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मसले हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए।

4 of 5
चीजी पनीर कटलेट - फोटो : instagram
मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और उन्हें चपटे कटलेट के आकार में दबाएं। सभी कटलेट्स को एक प्लेट में रखें। अब एक अलग गहरी प्लेट में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला बैटर तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीजी पनीर कटलेट - फोटो : instagram
इसके बाद हर कटलेट को पहले कॉर्नफ्लोर बैटर में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें ताकि कटलेट्स पर एक समान कोटिंग हो जाए। जब सभी कटलेट तैयार हो जाएं तो इसे गर्म तेल की कढ़ाई में सुनहरा होने तक तलें। गर्मागर्म चीजी पनीर कटलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें