फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि पूजा के नौ दिन अर्पित करें अलग-अलग भोग

Mon, 08 Apr 2024 01:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नारियल, गाय का घी, गुड, मालपुए, खीर, हलवा चना और पूड़ी का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, साथ ही प्रसाद स्वरूप सभी को वितरित करना चाहिए। इस लेख में जान लीजिए कि नवरात्रि में किस दिन कौन सा भोग लगाएं और मां के किस स्वरूप को भोग में क्या पसंद है।
विज्ञापन
1 of 10
navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2024 Bhog: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से हो रहा है। नौ दिवसीय इस पर्व में मां दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं इस मौके पर भक्त उपवास करते हैं और सात्विक जीवन जीते हैं। नवरात्रि के हर दिन मां के नौ रूप, मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, माता सिद्धिदात्री की उपासना होती है। माता दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की विधि और भोग भी भिन्न-भिन्न ही होते हैं। 

नवरात्रि पूजा में प्रतिदिन मां के सभी स्वरूपों को प्रिय अलग अलग भोग अर्पित करना चाहिए। इसमें नारियल, गाय का घी, गुड, मालपुए, खीर, हलवा चना और पूड़ी का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, साथ ही प्रसाद स्वरूप सभी को वितरित करना चाहिए। इस लेख में जान लीजिए कि नवरात्रि में किस दिन कौन सा भोग लगाएं और मां के किस स्वरूप को भोग में क्या पसंद है।
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि में माता को लड्डू का भोग अर्पित करें - फोटो : Istock
नवरात्रि पहला दिन

इस दिन घटस्थापना होती है और मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री हिमालय की पुत्री है, इसलिए उन्हें सफेद रंग प्रिय है। साथ ही उन्हें गाय के घी से तैयार भोग लगाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के बाद भोग में गाय के घी से बना हलवा, रबड़ी या मावा के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बना भोग अर्पित करें - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि दूसरा दिन

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन शक्कर और पंचामृत का भोग मां के समक्ष अर्पित कर सकते हैं। इसे उनका प्रिय भोग माना जाता है।

4 of 10
Kalakand - फोटो : Istock
नवरात्रि तीसरा दिन

मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयां, खीर आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस प्रसाद से मां चंद्रघंटा अधिक प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
मालपुए - फोटो : pexel
नवरात्रि चौथा दिन

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माता कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगा सकते हैं। मालपुए का भोग माता को पसंद आएगा और प्रसाद स्वरूप सभी में वितरित करें।
विज्ञापन

6 of 10
केला - फोटो : Pexel
नवरात्र में पांचवां दिन

पांचवें दिन दुर्गा मां के पंचम स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि माता को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

7 of 10
मां को भोग में चढ़ाएं मीठा पान - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता कात्यायनी को भोग में लौकी, मीठे पान या शहद चढ़ाया जा सकता है।

8 of 10
गुड से बनाएं नवरात्रि में भोग - फोटो : iStock
नवरात्रि में सातवां दिन

माता कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। मां कालरात्रि शत्रुओं का नाश करने वाली होती हैं। मां कालरात्रि को गुड से निर्मित भोग लगाना चाहिए।

9 of 10
नारियल के फायदे - फोटो : iStock
नवरात्रि के आठवें दिन

माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की नवरात्रि के आठवें दिन पूजा की जाती है। माता महागौरी को नारियल का भोग प्रसाद में अर्पित करें। मां को नारियल का गोला चढ़ाएं या फिर नारियल से बनी मिठाई व लड्डू अर्पित करें।
विज्ञापन

10 of 10
हलवा चना - फोटो : istock
नवरात्रि का नौवां दिन

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। नवमी को कन्या पूजन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा पूड़ी, खीर या चना मसाला का भोग अर्पित करके कन्या पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें