फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: घटस्थापना के लिए प्रसाद बनाने की विधि, नवरात्रि के पहले दिन मां को अर्पित करें उनका प्रिय भोग

Tue, 09 Apr 2024 07:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन दूध से बनी मिठाई या गाय के घी से तैयार भोग देवी को अर्पित करना चाहिए। इस लेख में जानिए कि प्रथम नवरात्रि को मां के लिए क्या भोग बनाएं और उसे कैसे तैयार करें।
 
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के पहले दिन का भोग रेसिपी - फोटो : istock
Navratri 2024 1st Day Bhog: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना व कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा का घर में स्वागत किया जाता है। मान्यता है कि नौ दिन माता रानी अपने भक्तों के घर पर निवास के लिए आती हैं। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा ने 9 स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि पूजा में नौ दिन मां की उपासना के साथ ही उन्हें भोग अर्पित किया जाता है। हर दिन मां को अलग अलग तरह का भोग लगाना चाहिए।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन दूध से बनी मिठाई या गाय के घी से तैयार भोग देवी को अर्पित करना चाहिए। इस लेख में जानिए कि प्रथम नवरात्रि को मां के लिए क्या भोग बनाएं और उसे कैसे तैयार करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
देसी घी - फोटो : instagram
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। आप भोग में बादाम का हलवा बना सकते हैं। चाहे तो दूध को पका कर पेड़ा तैयार कर सकते हैं।

बादाम का हलवा बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम बादाम, सवा कप गाय का घी, एक कप चीनी
विज्ञापन

3 of 5
बादाम - फोटो : Pixabay
बादाम का हलवा बनाने के विधि

स्टेप 1- बादाम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को हल्का उबाल लें।

स्टेप 2- अब बादाम के छिलके उतारकर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।

4 of 5
हलवा कैसे बनाएं - फोटो : istock
स्टेप 3- एक कड़ाही में घी गर्म करें। फिर उसमें दरदरा पिसा बादाम का पेस्ट डालें।

स्टेप 4- बादाम को हल्की आंच में भूनते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हलवा - फोटो : social media
स्टेप 5- पांच मिनट बाद बादाम में चीनी डालें और सुनहरा रंग होने तक भूनें।
 
स्टेप 6-
हलवे का रंग बदलने और खुशबू आने पर आंच बंद कर दें।

हलवा तैयार है। इसे मां के मंदिर में रखें। भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें