फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023 : उपवास के दिनों में आती है कमजोरी तो डाइट में शामिल करें ये 5 आइटम

Wed, 22 Mar 2023 12:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको व्रत के दौरान आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : Self
Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, जिसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। नवरात्रि के इन दिनों में लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत उपवास भी रखते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ नवरात्रि में पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं, जबकि कई लोग पूरे नौ दिन तक सिर्फ फलाहार खाकर व्रत रखते हैं।

कई बार देखा जाता है कि पूरे नौ दिन व्रत रखने से कमजोरी आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको व्रत के दौरान आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि व्रत के दौरान किन चीजों को आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। ताकि व्रत के दौरान आपको जरा सी भी कमजोरी महसूस ना हो।
विज्ञापन

2 of 6
बनाकर खाएं फ्रेश फ्रूट सलाद - फोटो : अमर उजाला
बनाकर खाएं फ्रेश फ्रूट सलाद

अगर आप हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं तो व्रत के दौरान फ्रूट सलाद खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें सेंधा नमक, नींबू का रस और काली मिर्च डाल सकते हैं। ये आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
बना सकते हैं फलों का रायता - फोटो : Istock
बना सकते हैं फलों का रायता

फलों का रायता आपके मुंह का जायका तो ठीक करेगा ही और साथ में इससे आपके शरीर में लंबे समय के लिए एनर्जी बनी रहेगी। दही में आप फलों के साथ सूखे मेवे भी मिला सकते हैं। 

4 of 6
भून कर रखें सूखे मेवे
भून कर रखें सूखे मेवे

अच्छी सेहत के लिए आप सूखे मेवे भून कर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी भी पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
मखाने की खीर - फोटो : Istock
आसानी से बनाएं मखाने की खीर

मखाने में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनसे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आप मखाने की खीर बनाकर व्रत में खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sabudana receipe - फोटो : instagram
सबसे बेहतर है साबूदाना 

व्रत में साबूदाना की मदद से कई तरह के आइटम्स बनाए जाते हैं। साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने की खीर या फिर इसका वड़ा भी बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें