फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: व्रत में बनाइए उत्तपम, टेस्टी और झटपट बनने वाली ये है आसान सी डिश

Thu, 26 Mar 2020 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
vrat ke uttapam - फोटो : social media
नवरात्र के नौ दिनों में देवी मां की आराधना के साथ ही लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं। इस दौरान पूरी तरह से अन्न को छोड़ वो फलाहार पर रहते हैं। जिसमें साधारण गेंहू, चावल शामिल नहीं होता है। ऐसे में पूरे नौ दिनों तक क्या खाए जैसे सवाल परेशान करते हैं। आलू और सिंघाड़े की पूड़ी खाकर ऊब चुके हैं तो आज हम झटपट बन जाने वाली रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे कुछ ही मिनटों में बड़ी ही आसानी के साथ तैयार किया जा सकता है। सूजी का उत्तपम तो साधारण दिनों में तो सभी पसंद करते हैं। टेस्टी होने के साथ ही नाश्ते के लिए इससे बढ़िया लो कैलोरी वाला नाश्ता दूसरा नहीं हो सकता। तो चलिए व्रत में खा सकने वाले उत्तपम को तैयार करने की विधि जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
uttapam - फोटो : Social Media
वैसे तो झटपट तैयार हो जाने वाला उत्तपम ज्यादातर लोग सूजी से बनाना पसंद करते हैं। लेकिन हम व्रत में खाया जाने वाला उत्तपम बनाएंगो तो इसमें सूजी की जगह सामां के चावल या व्रत में खाए जाने वाले चावल को लेते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
vrat ke uttapam - फोटो : social media
उत्तपम बनाने की सामग्री
उत्तपम बनाने के लिए एक कप समां या व्रत के चावल, एक छोटा चम्मच जीरा, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार

 

4 of 5
- फोटो : Social Media
उत्तपम बनाने की विधि
समां या व्रत के चावल को दो से तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें। पानी से निकालने के बाद मिक्सी में इसे बारीक पीस लें और डोसे की कंसिस्टेंसी का घोल बना लें। इस घोल में जीरा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती और सेंधा नमक डाल लें। तवे को गर्म करने के बाद उस पर घी डालें और छोटे-छोटे आकार के उत्तपम तैयार करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
गैस की आंच मध्यम करने के बाद इसे ढंक दें। जब एक तरफ अच्छे से सिंक जाएं तो इसे पलट दें। दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के बाद गर्मागर्म सर्व करें। आप इस उत्तपम को आलू की सब्जी या व्रत की हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। आप चाहे तो उत्तपम के बैटर में कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च मिला लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें