चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 25 मार्च से हो गई है। नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित त्योहार है, जिसका हिंदु धर्म में खास महत्व है। इस त्योहार के दौरान पूरे नौ दिनों तक माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं लोग मां को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिन का व्रत भी करते हैं। लेकिन इस व्रत के दौरान आपने जरूर देखा होगा कि लोग अपने खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। इसे देखकर सबके दिमाग में एक ही बात आता है कि ऐसा इस नमक में क्या खास है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल उपवास में भी किया जाता है। आज हम आपको इसके पीछे की खास वजह बताएंगे...