chilla
- फोटो : instagram
मूंग का चीला बनाने की विधि
मूंग का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धोकर साफ कर लें। फिर उसे कम से कम 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। किसी बाउल में सारी सब्जियों टमाटर, चुकंदर, प्याज को काटकर रख ले। दो घंटे बीत जाने के बाद मूंग दाल के पानी को छान लें और उसे मिक्सर जार में डाल दें। जार में अदरक के टुकड़े और लहसुन थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। दाल को पीसते समय पानी कम ही डालेंं। जिससे कि पेस्ट गाढ़ा बनकर तैयार हो।