फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सर्दियों में बच्चों और बड़ों सबको खिलाएं गाजर का पराठा, ये है रेसिपी

Fri, 30 Dec 2022 02:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gajar - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम में गाजर खूब मिलती है। सेहत से भरपूर गाजर को हमेशा खाने की सलाह दी जाती है। इसमे मौजूद मिनरल्स और पोषक तत्व बेहद फायदेमंद होते है्ं। सलाद के साथ ही गाजर का हलवा, खीर, अचार खाना पसंद करते हैं। वहीं गाजर का जूस खूब फायदा करता है। अगर आपका बच्चा गाजर खाने से आनाकानी करता है तो आप उसे गाजर के पराठे बनाकर खिला सकती हैं। गाजर खाने का ये टेस्टी तरीका बच्चे के साथ ही घऱ के बड़ों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा गाजर का पराठा।
विज्ञापन

2 of 5
gajar ka paratha - फोटो : istock
गाजर का पराठा बनाने की सामग्री
तीन से चार गाजर, दो कप गेहूं का आटा, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर दो चम्मच, जीरा पाउडर, दो इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा, बारीक कटी धनिया की पत्ती, मंगरैल या अनियन सीड एक चौथाई छोटा चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल पराठा सेंकने के लिए।
विज्ञापन

3 of 5
atta - फोटो : istock
गाजर का पराठा बनाने की विधि
गाजर का पराठा बनाने के लिए गाजर को अच्छी तरह से साफ करने के बाद छील लें। इसके बाद कद्दूकस कर लें। किसी बड़े बर्तन में कद्दूकस किए हुए गाजर को लें और इसमे गेंहू का आटा मिलाएं। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा अदरक का टुकड़ा, धनिया की पत्ती, नमक, अजवाइन, मंगरैल या कलौंजी डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

4 of 5
गाजर की रेसिपी - फोटो : istock
आप चाहें तो गेंहूं और गाजर के इस मिश्रण में एक से दो चम्मच तेल भी डाल दें। इससे बेलते समय आसानी रहेगी। अब इस मिश्रण को आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लें। गाजर का पानी अगर कम लग रहा हो तो थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और आटे को बांधे। ध्यान रहे कि आटा गीला ना होने पाएं। इसलिए पानी डालते समय सावधानी रखें। आटे को गूंथकर थोड़ी देर के लिए सेट होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजर - फोटो : istock
गैस पर तवा चढ़ाएं और गर्म हो जाने पर पराठे बेलें। इन पराठों को तेल या देसी घी की मदद से सुनहरा होने तक तलें। वैसे आप चाहें तो इस तैयार गाजर के आटे से पूड़ी भी छान सकती हैं। बस तैयार है गर्मागर्म पराठे या पूड़ी। इन्हें चटनी, रायता या सीजन के मिक्स अचार के साथ परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें