फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhelpuri Recipe : छोटी-मोटी भूख को मिटाएगी चटपटी भेलपुरी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Wed, 25 Oct 2023 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

खाने के बाद अगर आपके बच्चों को छोटी-मोटी भूख लगी है तो झटपट भेलपूरी बनाकर आप उनका पेट भर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Bhelpuri - फोटो : istock
Bhelpuri Recipe : इस बरसात के मौसम में हर कोई हल्का खाना ही पसंद करता है। यही वजह है कि लोग खाने में काफी हल्की डाइट ही लेते हैं, जिस कारण से थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लग जाती है। खासकर बात करें बच्चों की तो उन्हें तो हर थोड़ी देर पर कुछ खाने को चाहिए ही। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जो झटपट तैयार भी हो जाती है और इसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई पसंद भी करता है।

हम बात कर रहे हैं भेलपूरी की। स्वाद से भरपूर भेलपुरी को बनाना भी काफी आसान है। भेलपुरी हमारे देश का एक फेमस स्ट्रीट फूड है। खास कर अगर बात की जाए मुंबइया भेलपुरी तो ये देशभर में काफी फेमस है। अगर आपको और आपके बच्चे भेलपुरी खाने का शौक है तो ये खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको आसान तरीके से भेलपूरी बनाना सिखाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Bhelpuri - फोटो : istock
भेलपूरी बनाने के लिए जरूरी सामान 
  • मुरमुरे (परमल) – 4 कप
  • प्याज बारीक कटी – 1/2 कप
  • टमाटर बारीक कटे – 1/2 कप (वैकल्पिक)
  • आलू उबला – 1
  • हरी चटनी – 1/2 कप
  • खजूर-इमली चटनी – 3/4 कप
  • हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
  • चाट मसाला – 1 डेढ़ टी स्पून
विज्ञापन

3 of 6
mango - फोटो : अमर उजाला
  • नींबू रस – 2 टी स्पून
  • लहसुन चटनी – 2 टेबललस्पून
  • हरा धनिया – 1/4 कप
  • कच्चे आम के टुकड़े – 1 टेबलस्पून
  • क्रश की पापड़ी – 1/2 कप
  • सेव – 1 कप
  • तली मसाला चना दाल – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

4 of 6
भेलपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
भेलपूरी बनाने की विधि

भेलपूरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट कर रख लें। इसके बाद उबले हुए आलू को भी टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े कटोरे में मुरमुरा लें। इसके बाद कटोरे में कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च डालें। 
विज्ञापन

5 of 6
Bhelpuri - फोटो : istock
इसके बाद अब इसमें लहसुन की चटनी, हरी चटनी और खजूर-इमली की चटनी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इसमें चाट मसाला, नींबू का रस और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bhelpuri - फोटो : istock
सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद ऊपर से पापड़ी, तली मसाला चना दाल, कच्चे आम के टुकड़े, सेव, हरा धनिया डाल कर इसे परोसें। इसे खाने के बाद आपके बच्चों के साथ-साथ अन्य घर वालों की भूख भी मिट जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें