मावे और गुड़ वाला हेल्दी दूध पेड़ा
- फोटो : Ai Generated
दूध पेड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। मावे को तब तक पकाएं, जब तक उसका कच्चापन दूर न हो जाए और उसका रंग हल्का सुनहरा न दिखाई देने लगे। इसके बाद भुने हुए मावे को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। जब मावा हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि मावा ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे गुड़ पिघलकर चाशनी जैसा हो सकता है। अब सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मसलकर मिलाएं, ताकि पेड़े बनाने के लिए मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए।