फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों से परेशान हैं तो जमकर खाइए लाल मिर्च

Tue, 02 Aug 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
लाल मिर्च में हरी मिर्च के मुकाबले कई गुना ज्‍यादा फायदेमंद गुण होते है। शोधों के अनुसार लाल मिर्च का सेवन नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद भी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Getty Images
खाने में कड़वी मिर्च में कई तरह के उपयोगी तत्‍व पाए जाते हैं जैसे अमीनो एसिड, एस्कार्बिक एसिड, फोलिक एसिड, सिट्रिक एसिड, मैलिक एसिड, मैलोनिक एसिड आदि। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Getty Images
लोग लाल मिर्च को सेहत के लिए अच्‍छा नहीं मानते, लेकिन ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार, मिर्च शरीर में कैलोरी जलाने में मददगार साबित हो सकती है। मिर्च में मौजूद कैप्सासिन तत्व भूख कम कर सकता है और कैलोरी को जलाते हुए एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है।
 

4 of 8
- फोटो : Getty Images
लाल मिर्च आंतों में होने वाली सिकुड़न को कम करके अल्‍सर के इलाज में मदद करता है। साथ ही लाल मिर्च विभिन्न गैस्ट्रिक समस्याओं और ऐंठन के इलाज में मदद करता है जिससे पाचन सही रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Getty Images
लाल‍ मिर्च में फोलिक एसिड पर्याप्‍त मात्रा में होता है। यह ऐसा तत्‍व है जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। फोलिक एसिड तत्व गर्भवती महिलाओं को इसलिए दिया जाता है ताकि बच्चे के प्रजनन अंगों का ठीक से विकास हो सके।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Getty Images
त्‍वचा में किसी भी तरह के चर्म रोग होने पर इसके इस्‍तेमाल से राहत मिलती है। बदन में दाद-खाज या खुजली होने पर सरसों के तेल में लालमिर्च पाउडर गर्म करके और फिर इस तेल को ठंडा करके छान कर पूरे बदन पर या खुजली वाले स्थान पर लगाने से फायदा होता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Getty Images
कैंसर को रोकने में मदद करना लाल मिर्च का सबसे महत्‍वपूर्ण लाभ है। यह हमारे शरीर, फेफड़े और अग्न्याशय में मौजूद कैंसर कोशिकाओं को मारता है। इसमें मौजूद कैप्सासिन तत्‍व के कारण ही लाल मिर्च ऐसा कर पाती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Getty Images
जिन लोगों को मुंहासों की समस्‍या होती है उनके लिए लाल मिर्च एक बहुत अच्‍छा उपाय है। यह त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ा कर मुंहासे की समस्‍या को होने से रोकता है। लाल मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ई और बहुत प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट बहुत अधिक मात्रा में होते है जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें