फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami Food : बसंत पंचमी के दिन बनाएं ये 5 पारंपरिक डिशेज

Thu, 26 Jan 2023 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी चाहते हैं कि, मां सरस्वती आपसे प्रसन्न हों तो ये खबर आपके लिए ही है। आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी पारंपरिक डिशेज के बारे में बताएंगे जिन्हें बसंत पंचमी के दिन बनाना काफी शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Basant Panchami 2022 - फोटो : istock
Basant Panchami Food : हिंदू धर्म में हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल हम सभी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन हर जगह मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनना और पीले रंग की डिश खाना काफी शुभ माना जाता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि, मां सरस्वती आपसे प्रसन्न हों तो ये खबर आपके लिए ही है। आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी पारंपरिक डिशेज के बारे में बताएंगे जिन्हें बसंत पंचमी के दिन बनाना काफी शुभ माना जाता है। इन्हें आप आसानी से घर में भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
खिचड़ी - फोटो : Social media
खिचड़ी

वैसे तो खिचड़ी बनाने का महत्व मकर संक्रांति पर ज्यादा होता है, पर बसंत पंचमी के दिन भी पीले रंग की खिचड़ी खाना काफी शुभ होता है। ये खिचड़ी चावल और अरहर या चने की दाल से बनाई जाती है। इसमें घी डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
केसरी चावल या मीठे चावल - फोटो : instagram
केसरी चावल या मीठे चावल

बसंत पंचमी के दिन मीठे चावल बनाना और खाना बेहद अच्छा माना जाता है। ये डिश खास तौर पर पंजाबी लोगों के यहां ज्यादा बनाई जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को मीठे चावल काफी पसंद आते हैं। 

4 of 6
नारियल की बर्फी - फोटो : istock
नारियल की बर्फी 

मां सरस्वती के भोग के लिए अक्सर नारियल की बर्फी बनाई जाती है। इसमे हल्का सा केसर डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है और रूप और ज्यादा सुंदर दिखने लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बूंदी के लड्डू - फोटो : istock
बूंदी के लड्डू

बसंत पंचमी के दिन पीली मिठाई में लोग अक्सर बूंदी के लड्डू बनाते हैं। इसे प्रसाद में बांटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केसरी राजभोग - फोटो : instagram
केसरी राजभोग 

मां सरस्वती के भोग के लिए अगर आप पीली मिठाई बनाने का सोच रही हैं तो केसरी राजभोग एक बेहतर ऑप्शन है। ये पनीर से तैयार होती है। इसमें डलने वाली केसरिया रंग की चाशनी से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें