फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami Food : बसंत पंचमी के दिन बनाएं हल्दी की सब्जी, राजस्थानी लोगों को है बेहद पंसद

Thu, 26 Jan 2023 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बसंत पंचमी के दिन आप बना सकते हैं। इस डिश का नाम है हल्दी की सब्जी। ऐसा इसलिए है क्योंकि बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खाना काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
हल्दी की सब्जी - फोटो : instagram
Basant Panchami Food : पूरे विश्व में भारत एक ऐसा अनोखा देश है, जहां मौसम के हिसाब के खान-पान बदलता रहता है। हर मौसम में अलग तरीके के जायके चखने का मौका मिलता है। हर राज्य की कुछ पारंपरिक ऐसी डिशेज हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बसंत पंचमी के दिन आप बना सकते हैं।

इस डिश का नाम है हल्दी की सब्जी। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप हल्दी की सब्जी को अपने घर में बनाएंगी तो आपके घर के लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। वहीं इस सब्जी को खाने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। बड़ी बात ये है कि इसे बनाना काफी आसान भी है। आइए देर ना करते हुए आपको हल्दी की सब्जी बनाना सिखाते हैं ताकि आप भी वाहवाही लूट सकें।
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी की सब्जी के लिए ये जरूरी सामग्री  - फोटो : iStock
हल्दी की सब्जी के लिए ये जरूरी सामग्री 
  • कच्ची हल्दी की गांठें 1 कटोरी 
  • प्याज – 1
  • मटर – 1 कप
  • दही – 1/2 किलो
  • लहसुन – 5-6 कली
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • काली मिर्च – 1 टी स्पून
विज्ञापन

3 of 6
Spices
  • सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
  • हरी इलायची – 2-3
  • हरी मिर्च – 2-3
  • हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • दालचीनी – 2 टुकड़े
  • देसी घी – 250 ग्राम
  • नमक – स्वादानुसार

4 of 6
सब्जी बनाने की विधि
सब्जी बनाने की विधि

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी की गांठों को कद्दूकस कर लें। इसके बाद प्याज को बारीक-बारीक काट लें। अब कड़ाही में देशी घी डालकर इसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इसमें सबसे पहले कच्ची हल्दी को डालकर इसे सुनहरा होने तक घिसें। अब इसे प्लेट में निकाल कर रख दें। इसके बाद इसी तरह मटर को भी फ्राई करें और अलग रख दें। 
विज्ञापन

5 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : istock
अब एक कटोरे में दही लेकर उसमें मिर्च और धनिया पाउडर मिक्स कर लें। फिर एक बार घी को गर्म करें और इसमें  जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डालकर भूने। कुछ देर तक जब मसाले भुन जाए तो इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई कर लें और जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन होने लगे तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं। कुछ समय बाद इसमे मसाले मिक्स किया गया दही डालकर इसे चलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : getty images
इसे तकरीबन तीन से चार मिनट कर पकने दें। अब स्वादानुसार नमक डाल कर इसे अच्छे से मिला लें। सबसे लास्ट में इसमें फ्राई की हुई हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अब कड़ाही को ढककर इसे दस मिनट तक पकने दें। पकने के बाद गैस बंद करके इस पर धनिया पत्ती डालें और गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें