फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Banana Recipes: पके और कच्चे केले से बनाएं ये लाजवाब पकवान, एक बार जरूर ट्राई करें

Wed, 30 Jul 2025 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Try These Interesting Banana Recipes: यदि आपके घर पर भी ढेर सारे केले रखे हैं तो इससे आप तमाम पकवान तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पके और कच्चे केले से बनाएं ये लाजवाब पकवान - फोटो : Freepik.com
Try These Interesting Banana Recipes: आज-कल बाजार में केले खूब मिल रहे हैं और इनका दाम भी काफी कम है। ऐसे में लोग भी जमकर केलों का सेवन कर रहे हैं। दरअसल, केले में कई तरह के विटामिन (जैसे विटामिन ए, सी, और बी6), खनिज (जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम), और फाइबर पाए जाते हैं।

पर, क्या आप जानते हैं कच्चे और पके हुए केले से तमाम तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जा सकते हैं। ये न केवल मीठे व्यंजनों में बल्कि नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों में भी खूब उपयोग होता है। यहां इस लेख में ऐसे ही तीन पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बनाना केक बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com

बनाना केक बनाने का सामान
  •  पके केले – 2
  •  मैदा – 1 कप
  • चीनी – ½ कप
  •  बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
  •  तेल / मक्खन – ½ कप
  • दूध – ¼ कप
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 7
बनाना केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
केक बनाने की विधि

बनाना केक बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने ओवन को प्रीहीट करना है। इसके लिए 180°C का टेमप्रेचर ओवन में सेट करें। जब तक ओवन प्रीहीट हो रहा है तो सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए केले में चीनी, तेल और वनीला एसेंस मिलाएं। इसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर मिलाएं।

अगर जरूरत लगत रही है तो थोड़ा सा दूध डालकर बैटर तैयार कररें। ये बैटर पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। केक बनाने के लिए अब ग्रीस की हुई केक टिन में बैटर डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें। चाकू के एक बार चेक करें, अगर ये पक गया है तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर सर्व करें। 

 

4 of 7
कच्चे केले की टिक्की बनाने का सामान - फोटो : अमर उजाला
कच्चे केले की टिक्की बनाने का सामान
  • कच्चे केले – 2 (उबले और मैश किए हुए)
  •  उबले आलू – 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  •  हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  •  धनिया पत्ता – 1 चम्मच
  •  नमक, गरम मसाला – स्वाद अनुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 2 चम्मच
  •  तेल – सेंकने के लिए

 
विज्ञापन

5 of 7
टिक्की बनाने की विधि - फोटो : instagram
टिक्की बनाने की विधि

कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले केलों को उबाल लें। अब इसमें सभी सामान मिक्स करके आटे की तरह गूंथ लें। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इससे मनचाहे आकार की टिक्की बना लें। अब तवे पर थोड़ा-थो़ा तेल डालकर सुनहरा होने तक सेक लें। आप चाहें तो इसे बेक भी कर सकती हैं, ताकि इसका सेवन वो लोग भी कर सकें, जो तेल नहीं खाते हैं। आखिर में चटनी या दही के साथ परोसें।

 
विज्ञापन

6 of 7
कच्चे केले की सब्जी बनाने का सामान - फोटो : अमर उजाला
कच्चे केले की सब्जी बनाने का सामान
  • कच्चे केले – 2 
  •  तेल – 2 चम्मच
  • राई, जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर 
  • नमक 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
सब्जी बनाने की विधि

कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केलों को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। उबालने के बाद ये सब्जी और कमाल की बनेगी। कढ़ाही में तेल गर्म कर राई और जीरे का तड़का लगाएं।  जब जीरा भुन जाए तो उसमें मसाले डालकर केले के टुकड़े डालें और 5–7 मिनट भूनें। जब केले पक जाएं तो सबसे आखिर में इसपर हरा धनिया डालें और सर्व करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें