Bakrid 2024: इस साल बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जा रहा है। ये पर्व मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम होता है। लोग बकरीद के दिन अपने घरों में दावत का आयोजन करते हैं। वो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इस दावत में आमंत्रित करते हैं।
आपने अक्सर सुना होगा कि बकरीद के दिन तो हर मुस्लिम घर में सिर्फ मांसाहारी खाना पकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मांसाहारी खाने के साथ-साथ लोग अपने घरों में कई शाकाहारी पकवान भी बनाते हैं।
शाकाहारी पकवानों में एक व्यंजन ऐसा भी है, जिसके बिना ईद का त्योहार अधूरा है। हम बात कर रहे हैं सेवई की। ईद के दिन हर घर में सेवई जरूर बनती है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो अपने मेहमानों के लिए मैंगो सेवई तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको मैंगो सेवई बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।