फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2023 : अपनों को बैसाखी पर बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

Fri, 14 Apr 2023 08:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे पकवान बनाना सिखाएंगे, जिनको बनाकर आप अपने अपनों को खुश कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बैसाखी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Baisakhi 2023 : देश में फसल कटने के बाद बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये  त्योहार आज यानी कि 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। ये त्योहार हर पंजाबी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं, भांगड़ा करते हैं। महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं। वहीं दूसरी तरफ बैसाखी के त्योहार में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। वैसे भी ऐसा कहा जाता है कि खाने के मामले में पंजाबी काफी शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी त्योहार के दिन अपनों को खुश करना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद मददगार हो सकती है।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे पकवान बनाना सिखाएंगे, जिनको बनाकर आप अपने अपनों को खुश कर सकती हैं। ये पकवान हर पंजाबी को बेहद पसंद होते हैं। तो अगर आप त्योहार के दिन अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों को खुश करना चाहती हैं तो इन डिशेज को बैसाखी की थाली में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

2 of 7
Makke ki roti - फोटो : Istock
मक्के की रोटी और सरसों का साग

इस डिश का नाम सुनते ही पंजाब का नाम जहन में आता है। शायद ही कोई ऐसा पंजाबी होगा जिसे मक्के की रोटी और सरसों का साग पसंद नहीं आता होगा। ऐसे में आप भी अपने घर वालों के लिए इसे बनाकर उनका दिल जीत सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
चावल
केसरी चावल

अगर आप कुछ मीठा बनाने के लिए सोच रहीं हैं तो केसरी चावल एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। खाने के साथ आप अपने घरवालों के लिए केसरी चावल बना सकती हैं। 

4 of 7
lassi - फोटो : istock
लस्सी या छाछ

लस्सी या छाछ दोनों ही सभी को पीना बेहद पसंद होता है। अगर आप चाहें टिपिकल पंजाबी की तरह ही लस्सी या छाछ बना कर सभी को पिला सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
paratha - फोटो : istock
पराठे और नान

आप बैसाखी के मौके पर आलू या पनीर के पराठे बना सकती हैं। इसके साथ ही आप किसी सब्जी के साथ नान भी बना सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
Chole - फोटो : Istock
छोले चावल

छोले चावल तो हर किसी को पसंद होता है। आप चाहें तो बैसाखी के लंच में छोले चावल बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chole - फोटो : chole
छोले भटूरे

ये एक ऐसी डिश है जो हर कोई खाता है। आप चाहें तो लंच में छोले भटूरे बना सकती हैं। इसके साथ चटनी, अचार और सलाद इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें